UP: प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर लड़की ने ब्लेड से किया लड़के पर हमला, कहा- 'अब कोई नहीं करेगा शादी'

Girl attacked on boy with blade: प्यार का सप्ताह यानि वैलेंटाइन वीक की शुरूआत हो गई है। इसी बीच प्रेम संबंधों से ही जुड़ी एक बेहद सनसनीखेज खबर उत्तर प्रदेश के बरेली से सामने आ रही है।

girl attacked on boy with blade
लड़की ने लड़के पर ब्लेड से किया हमला  |  तस्वीर साभार: IANS
मुख्य बातें
  • लड़के ने प्रपोजल ठुकराया तो लड़की ने ब्लेड से चेहरे पर कर दिया हमला
  • बीच सड़क पर जानलेवा हमला कर कहा- अब तुमसे कोई नहीं करेगा शादी
  • लड़के ने इससे पहले भी कई बार ठुकराया था लड़की प्रपोजल
  • हमला कर लड़की ने कहा- चेहरे पर काफी घमंड है, इसे ही बर्बाद कर दूंगी

बरेली : रोज डे (Rose Day) के साथ ही वैलेंटाइन वीक की शुरूआत हो गई है। युवा खास तौर पर इस दौरान अपने पार्टनर के साथ अपने प्यार का इजहार करते हैं। प्रेम एक ऐसा एहसास है जिसमें इंसान किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाता है। कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जिन्हें प्यार नहीं मिलता है तो वे या तो अपने प्यार की कुर्बानी दे देते हैं या फिर कुछ ऐसे होते हैं जो उसे पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाते हैं। ऐसा भी देखा जाता है कि ठुकराया हुआ प्यार बेहद खतरनाक होता है, यह इंसान को कुछ से कुछ बना देता है।

एक ऐसा ही किस्सा उत्तर प्रदेश के बरेली में देखने को मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के बरेली में हाफिजगंज पुलिस सर्कल के अंतर्गत आने वाले एक इंटर कॉलेज की छात्रा ने अपने साथ पढ़ने वाले एक लड़के के चेहरे पर ब्लेड से हमला कर दिया।

बीच सड़क पर किया ये हमला
लड़के के ऊपर ब्लेड से हमला करते हुए लड़की ने कहा कि अगर तुम्हें अपने चेहरे पर काफी घमंड है तो तुम्हारा चेहरा ही बर्बाद कर दूंगी, अब कोई तुमसे शादी नहीं करेगा। सड़क के बीचोंबीच किया गया ये हमला इतना जोरदार था कि लड़के के चेहरे से फौरन खून के फव्वारे छूटने लगे। 

हर बार लड़के ने ठुकराया प्रपोजल
बताया जाता है कि लड़की उस लड़के से प्रेम करती थी और उसने कई बार लड़के के सामने अपने प्रेम को लेकर इजहार भी किया था। लेकिन उस लड़के को उसका प्यार मंजूर नहीं था और उससे कोई रिश्ता रखना नहीं चाहता था यही कारण है कि उसने हर बार उसके प्रपोजल को ठुकरा दिया।

लड़के की हालत देख लड़की भी हुई बेहोश
लड़की के बार-बार प्रपोज करने पर लड़के ने कहा कि वह आगे पढ़ना चाहता है और अपना करियर बनाना चाहता है इसलिए वह उसके प्रेम के चक्कर में पड़ना नहीं चाहता है।  

बताया जाता है कि वह लड़की गुरुवार को कॉलेज जाने वाली सड़क पर लड़के से मिली और बदले की भावना के साथ उसके चेहरे पर ब्लेड से कई बार हमला कर दिया। लड़के के चेहरे से खून बहता हुआ देख लड़की भी सड़क पर बेहोश हो गई।

लड़का और लड़की दोनों नाबालिग बताए जाते हैं, फिलहाल इस पर कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। ये वारदात कॉलेज के बाहर हुई है। कॉलेज के प्राध्यापक ने कहा कि चुंकि ये मामला कॉलेज परिसर के बाहर घटित हुई है तो वे इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं। लड़के को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। 

अगली खबर