UP : हिस्ट्रीशीटर को जीप से भगा ले गए उसके साथी, देखती रह गई कानपुर पुलिस, Video

मनोज को पुलिस लंबे समय से तलाश रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी वह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहर आया है जिसके बाद पुलिस उसे पकड़ने के लिए पहुंची।

Uttar Pradesh: Wanted criminal reportedly escapes police custody in Kanpur
हिस्ट्रीशीटर को जीप से भगा ले गए उसके साथी, देखती रह गई यूपी पुलिस। 
मुख्य बातें
  • कई संगीन आपराधिक मामलों में वांछित है हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह
  • हिस्ट्रीशीटर को लंबे समय से तलाश कर रही थी कानपुर पुलिस
  • पुलिस ने मनोज को जीप में बिठाया था तभी उसके साथी वहां आ गए

कानपुर : उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। दरअसल,  कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के उस्मानपुर में हिस्ट्रीशीटर एवं वांछित अपराधी मनोज सिंह पुलिस हिरासत से फरार हो गया। दिलचस्प बात यह है कि पुलिस ने मनोज को हिरासत में लेकर जब जीप में बिठाया तो वहां उसके साथी आ गए और पुलिस दल एवं जीप को घेर लिया। मनोज के साथियों ने बीच सड़क पर पुलिस से उलझते हुए ऐसी स्थितियां बनाईं कि मनोज जीप से फरार हो गया। मनोज शातिर अपराधी है। 

पुलिस को लंबे समय से थी तलाश
मनोज को पुलिस लंबे समय से तलाश रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी वह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहर आया है जिसके बाद पुलिस उसे पकड़ने के लिए पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर पुलिस और मनोज के साथियों के बीच पहले धक्का-मुक्की हुई। जब पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को हिरासत में लेकर जीप में बैठा लिया तो मनोज के साथियों ने उसे जीप से भगा दिया। इस दौरान पुलिस मुखदर्शक बनकर देखती रही।

मनोज के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं
मनोज सिंह की उम्र 33 साल है। उसकी अपराधों की सूची काफी लंबी है। पुलिस को हत्या के एक मामले में उसकी तलाश थी।  उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, बलात्कार जैसी गंभीर धाराओ में मुकदमे दर्ज हैं। इस घटना के बाद पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है। लोग पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठा रहे हैं। 

अगली खबर