65 वर्षीय महिला ने दिखाई बहादुरी, रेप करने आए दरिंदे की काटी जीभ

Woman bites man’s tongue: पश्चिम बंगाल में एक बुजुर्ग महिला ने बहादुरी दिखाते हुए एक दरिंदे की जीभ काट दी। आरोपी घर में महिला का रेप करने आया था।

Rape
सांकेतिक फोटो 

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी मेंसमाज को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां दो लोगों ने 65 वर्षीय महिला के घर में घुसकर कथित रूप से उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की। आरोपियों ने यह घिनौनी हरकत जनता कर्फ्यू के दौरान रविवार रात को की। महिला घटना के समय घर पर अकेली थी। हालांकि, महिला ने हिम्मत नहीं हारी और उसने एक आरोपी की जीभ काट डाली। इसके बाद एक आरोपी घटनास्थाल से फरार हो गया वहीं दूसरे को पुलिस अस्पताल ले गई। 

विरोध करने पर महिला को पीटा

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, जनता कर्फ्यू के दौरान रात 8.30 बजे के आसपास सुनसान सड़क का लाभ उठाते हुए आरोपी रॉकी मोहम्मद और छोटू मोहम्मद ने पहाड़पुर में 65 वर्षीय महिला के घर में घुस गए। जब अकेली रहने वाली महिला ने विरोध किया तो दोनों ने उसकी पिटाई की। छोटू ने उसे नीचे गिरा दिया जबकि रॉकी ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। रॉकी महिला को मदद के लिए चिल्लाने से रोकने का प्रयास कर रहा था तभी पीड़िता ने उसकी जीभ को काटकर अलग कर दिया।

चीख-पुकार के बीच छोटू भाग गया

जीभ कटने के बाद रॉकी की चीख-पुकार के बीच छोटू भाग गया। रॉकी को जलपाईगुड़ी सुपरस्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया, जहा डॉक्टर उसकी जीभ को वापस जोड़ने में असफल रहे क्योंकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी। रॉकी को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। पंचायत सदस्य रंजीत रॉय ने कहा, 'रॉकी और छोटू दोनों बदमाश हैं। उन्हें सजा मिलनी चाहिए।' पुलिस जांच कर रही है लेकिन अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।


अगली खबर