पत्नी पर था अवैध संबंध बनाने का शक, पति ने बीबी और तेल व्यापारी की गोली मारकर की हत्या

क्राइम
भाषा
Updated Jul 27, 2020 | 15:45 IST

मध्य प्रदेश के भिंड में एक शख्स ने अपनी पत्नी और तेल व्यापारी की कथित रपू से गोली मारकर हत्या कर दी है। शख्स को अपनी पत्नी और व्यापारी के बीच संबंधों का शक था।

Wife suspected of having an illicit relationship husband shot dead wife and businessman
पत्नी पर था अवैध संबंध बनाने का शक, पति ने उठाया खौफनाक कदम 
मुख्य बातें
  • प्रेम प्रसंग के शक में पति ने पत्नी और तेल व्यापारी की हत्या की
  • मामला मध्य प्रदेश के भिंड का है, आरोपी वारदात को अंजाम देकर हुए फरार
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच, गिरफ्तारी की कोशिशें हुईं तेज

भिंड(मध्य प्रदेश): मौ कस्बे में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और एक तेल व्यापारी की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी है। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी और तेल व्यापारी के बीच प्रेम संबंध है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन ने सोमवार को बताया कि आनंद यादव (35) ने रविवार दोपहर को अपने घर में अपनी पत्नी सरोज (25) की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी।

साथी के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम

 उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर तेल व्यापारी हरिओम अग्रवाल (45) पर कथित रूप से धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया और बाद में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि आनंद को शक था कि उसकी पत्नी और हरिओम के बीच अवैध संबंध थे और इससे वह नाराज था।

वारदात के बाद हुए फरार
कंचन ने बताया कि दोनों आरोपी वारदात के बाद फरार हो गये हैं। आरोपियों के खिलाफ दोहरी हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि आनंद ग्वालियर में मजदूरी करता था। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के कारण वह वापस घर आया हुआ था। एएसपी ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है।

अगली खबर