किस करते हुए इतनी उत्तेजित हुई महिला, काट ली शख्स की एक इंच जीभ

Woman chopped tongue while Kissing: मिशिगन में एक महिला ने कथित तौर पर एक शख्स की जीभ काट ली। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

Tongue cut while kissing partner
किस करते हुए काटी पार्टनर की जीभ (प्रतीकात्मक तस्वीर)  |  तस्वीर साभार: Getty Images

मिशिगन: पाटनर्स के बीच प्यार होना सामान्य बात है लेकिन ऐसी उत्तेजना कि जिसमें कोई एक साथी घायल ही हो जाए, ऐसे मामले कम ही देखने को मिलते हैं और काफी चौंकाने वाले होते हैं। अमेरिका में एक 52 साल की महिला यूलेट वेगेवॉर्थ ने कुछ ऐसा ही किया है। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने किस करने के दौरान बीते मंगलवार को शख्स की जीभ काट ली।

मिशिगन के मैकोम्ब काउंटी स्थित अपार्टमेंट में जब महिला शख्स के साथ निजी पल बिता रही थी तब यह घटना हुई। चोट के बाद वेगेवॉर्थ पर एक गंभीर हमले का आरोप लगा है।

पीड़ित के अपार्टमेंट से फोन आने के बाद, पुलिस उसके घर पर पहुंची और इस दौरान शख्स के मुंह से खून बह रहा था। पीड़ित की जीभ का एक इंच लंबा एक टुकड़ा उसके बेडरूम में पाया गया। पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

उत्तेजित हमले के साथ, वेगेवॉर्थ पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं जिसके परिणामस्वरूप उन पर 1,000 डॉलर का जुर्माना हो सकता है। बुधवार को आरोपी को सेंटर लाइन के 37वें जिला न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के न्यायाधीश ने जमानत के लिए 25,000 डॉलर नकद बॉन्ड तय किया है।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 19 फरवरी, 2020 को अगले महीने के लिए वेगेवॉर्थ का परीक्षण और जांच की जाएगी और इसके बाद वह जज के सामने जाएंगे।

डेट्रोइट फॉक्स 2 से बात करते हुए मैकॉम्ब काउंटी के वकील एरिक स्मिथ ने मीडिया को बताया 'कार्यालय के अंदर मेरे 27 सालों के कार्यकाल में यह इस तरह का पहला मामला है। हालांकि फिलहाल यह साफ नहीं है कि उत्तेजना में आकर महिला ने शख्स की जीभ काटी या फिर उसने जान-बूझकर चोट पहुंचाने के इरादे से ऐसा किया।

अगली खबर