ये कैसी मां... गैर मर्दों के पास भेजकर अपनी ही बेटी से कराती थी देह व्यापार, इस तरह हुआ मामले का भंडाफोड़

क्राइम
Updated Dec 29, 2019 | 19:42 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

एक मां ने अपनी ही बेटी को दूसरे कई मर्दों के साथ सोने के लिए भेज दिया। इसके जरिए वह उन मर्दों को ब्लैकमेल कर फिर उनसे रकम वसूली किया करती थी।

mother sent daughter to 7 men
मां ने बेटी के दूसरे मर्दों के पास सोने के लिए भेजा  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • एक मां ने अपनी ही बेटी से देह व्यापार कराने के लिए उसका किया उपयोग
  • मानसिक रुप से विचलित अपनी बेटी को गैर मर्दों के साथ सोने के लिए भेजा
  • एक पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस के सामने किया इस पूरे मामले का भंडाफोड़

नई दिल्ली : एक मां और बेटी का रिश्ता आपस में सबसे खास होता है। एक लड़की के लिए उसकी मां ही सबसे पहली टीचर या सच्ची दोस्त होती है जो उसे दुनिया के तौर-तरीकों के बारे में सीख देती है। लेकिन एक ताजा मामला बैंकॉक से सामने आ रहा है जो बेहद हैरान करने वाला है। इस मां की करतूतों के बारे में जानकर आप भी सोचने को मजबूर हो जाएंगे कि क्या सच में ऐसी भी मां होती है? 

बैंकॉक में एक महिला को पुलिस ने इसलिए गिरफ्तार किया है क्योंकि उसने मानसिक रुप से विचलित अपनी बेटी को सात मर्दों के साथ सोने के लिए भेजा। इतना ही नहीं इसके बाद उसने उन सातों मर्दों को ब्लैकमेल कर उनसे करीब 6 लाख की भारी-भरकम रकम वसूली भी की।

सबसे पहले 24 वर्षीय एक सेल्समैन ने पुलिस को बताया कि मिस कन्नानाट ने कथित तौर पर उससे बड़ी मात्रा में रकम वसूले हैं। उसने उस महिला पर आरोप लगाया कि उसने 19 साल की एक लड़की को दूसरे मर्दों के साथ सोने पर मजबूर किया था। उसने पुलिस को बताया कि वह लड़की से सबसे पहले एक डेटिंग एप पर मिला था।

वे लोग पहले मिले उसके बाद वह उसे एक रिजॉर्ट में ले गया जहां उन लोगों ने संबंध बनाए। इसके बाद उस व्यक्ति के पास एक कॉल आई जो उसके (व्यक्ति) के पिता ने किया था। उसने बताया कि दो महिलाएं उसके (उस व्यक्ति) घर पर आई है और उस पर आरोप लगा रही है कि उसके बेटे ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ सेक्स किया है।

उसके पिता ने फोन पर बताया कि वे महिलाएं उन्हें पुलिस से गिरफ्तार कराने की धमकी दे रही हैं। उनमें से एक महिला ने बताया कि वह उसकी बेटी है वहीं, उस लड़की ने बताया कि वह महिला उसकी आंटी है। उन महिलाओं ने पुलिस को ना बताने की शर्त पर उस व्यक्ति से 250,000 बाहट (करीब 6 लाख रुपए) की मांग की।

दो सप्ताह के बाद एक अन्य व्यक्ति उस पीड़ित से मिला और उसे बताया कि वह लड़की मानसिक रुप से विचलित है और उसकी मां दूसरे मर्दों के पास उसे भेजकर पैसे वसूली करने का काम करती है। पुलिस ने इन शिकायतों के आधार पर आरोपी महिला और उसकी बेटी को पूछताछ के लिए बुलाया जिसके बाद उन्होंने उसे गिरफ्तार कर लिया।     

अगली खबर