AP Intermediate Results 2022 Date and Time: जानें कब जारी होंगे एपी इंटर के पहले व दूसरे साल के परिणाम

AP Intermediate Results 2022 Date and Time: बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन आंध्र प्रदेश, बीआईई एपी जल्द ही एपी इंटरमीडिएट परिणाम 2022 जारी कर सकता है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bie.ap.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

AP Intermediate Results 2022 Date and Time: AP Intermediate 1st and 2nd year Results Likely to be out soon on bie.ap.gov.in
एपी इंटरमीडिएट के परिणाम 2022 
मुख्य बातें
  • एपी इंटर प्रथम व द्वितीय वर्ष (AP Intermediate Results 2022) के परिणाम जल्द घोषित किए जा सकते हैं।
  • रिजल्ट की डेट को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है।
  • सभी छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bie.ap.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

AP Intermediate Results 2022 Date and Time: बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन आंध्र प्रदेश, बीआईई एपी जल्द ही एपी इंटरमीडिएट परिणाम 2022 घोषित करने की तैयारी में जुटा हुआ है और संभावनाएं जताई जा रही हैं कि परिणाम इसी महीने जारी कर दिए जाएंगे। स्थानीय दैनिक समाचार पत्रों की रिपोर्ट के अनुसार, एपी इंटर प्रथम, द्वितीय वर्ष के परिणाम 2022 जून के चौथे सप्ताह यानी इसी सप्ताह जारी हो सकते हैं। एपी इंटरमीडिएट परिणाम 2022 का इंतजार 4 लाख से अधिक छात्र कर रहे हैं। एक बार आधिकारिक पुष्टि की घोषणा के बाद, छात्र अपने इंटरमीडिएट परिणाम 2022 की तारीख, समय और अन्य अपडेट bie.ap.gov.in, manabadi.co.in पर देख सकेंगे।

जून के महीने में ही जारी होंगे परिणाम
बोर्ड से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि एपी इंटर के परिणामों पर अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है। बीआईई फिलहाल मूल्यांकन प्रक्रिया को पूरा करने पर काम कर रहा है। कुछ ही समय में परिणाम की तारीख आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। सूत्र के अनुसार छात्र उम्मीद कर सकते हैं कि जून महीने में ही रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।

Read More- झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं के नतीजे, इस लिंक से करें चेक

इस दिन जारी हो सकते हैं परिणाम
छात्र कृपया ध्यान दें कि एपी इंटरमीडिएट परिणाम 2022 पर जो भी जानकारी दी गई है वह केवल स्रोतों के अनुसार है और इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस बीच, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 25 जून, 2022 तक रिजल्ट जारी हो सकते हैं।

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी
एपी इंटर के पहले और दूसरे वर्ष की परीक्षाओं को उत्तीर्ण करने के लिए, छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 अंकों की आवश्यकता होगी।

Read More- टॉपर प्रिंस पटेल बनना चाहते हैं सैन्य अफसर, सेकंड टॉपर संस्कृति ठाकुर की IAS बनने की चाह

बता दें कि छात्रों को याद दिलाया जाता है कि बीआईई एपी परीक्षा 6 मई से 24 मई 2022 तक आयोजित की गई थी। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि बीआईई एपी आमतौर पर एक महीने या उससे भी कम समय के भीतर इंटर प्रथम, द्वितीय वर्ष के परिणाम घोषित करता है।

अगली खबर