CBSE Term 2 Date Sheet 2022 Class 10: जारी हुई सीबीएसई 10वीं परीक्षा की डेट शीट, यहां करें चेक

एजुकेशन
नीलाक्ष सिंह
Updated Mar 11, 2022 | 17:37 IST

CBSE Term 2 Exam Date Sheet 2022 Class 10: CBSE Term 2 Exam Date Sheet 2022 for Class 10 आज, 11 मार्च, 2022 को आधिकारिक वेबसाइट - cbse.gov.in पर जारी कर दी है। टाइम टेबल के अनुसार, सीबीएसई 10वीं टर्म 2 की परीक्षा 26 अप्रैल, 2022 से शुरू होगी और 24 मई 2022 को समाप्त होगी।

cbse date sheet 2022, cbse term 2 date sheet 2022, cbse exam date sheet download
इंतजार खत्म! जारी हुई 10वीं व 12वीं परीक्षा की डेट शीट, फौरन करें चेक (i-stock) 
मुख्य बातें
  • सीबीएसई ने 10वीं परीक्षा की डेट शीट जारी दी गई है।
  • स्टूडेंट्स यहां जान सकेंगे कि किस मोड में होगी परीक्षा
  • cbse.gov.in पर व यहां नीचे दी गई जानकारी से देखें किस दिन होगी कौन-सी परीक्षा

CBSE Term 2 Exam Date Sheet 2022 for Class 10 आज, 11 मार्च, 2022 को आधिकारिक वेबसाइट - cbse.gov.in पर जारी कर दी है। टाइम टेबल के अनुसार, सीबीएसई 10वीं टर्म 2 की परीक्षा 26 अप्रैल, 2022 से शुरू होगी और 24 मई 2022 को समाप्त होगी। सीबीएसई टाइम टेबल (CBSE Time Table 2022) अब आधिकारिक वेबसाइट - cbse.gov.in, cbse.nic.in पर भी उपलब्ध है।

CBSE Class 12 date sheet 2022: download link

ऑफलाइन मोड में होंगे पेपर: सीबीएसई टर्म 2 बोर्ड परीक्षा समय सारणी में इस बात की जानकारी दी गई है कि सभी पेपर ऑफलाइन मोड में आयोजित किए जाएंगे। सीबीएसई 10वीं की परीक्षाएं 12वीं की परीक्षा की तरह ही व्यक्तिपरक (subjective) होंगी और छात्रों को परीक्षा पूरी करने के लिए लगभग 2 घंटे का समय मिलेगा। कक्षा 10 के छात्र नीचे सीबीएसई टर्म 2 डेट शीट देख सकते हैं और भपीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE Class 10 Term 2 Exam date sheet, time table 2022

दिनांक विषय
27-अप्रैल इंग्लिश लैंग्वेज एंड इंग्लिश लिट्रेचर
5-मई मैथ्स स्टैंडर्ड
5-मई मैथ्स बेसिक
10-मई साइंस
14-मई सोशल साइंस
18-मई हिंदी कोर्स ए और कोर्स बी
23-मई कंप्यूटर एप्लीकेशन

DIRECT LINK FOR - CBSE CLASS 10th EXAM TERM 2 DATE SHEET

जारी हो सकते हैं कुछ दिशा-निर्देश

छात्रों को सूचित किया जाता है कि सीबीएसई टर्म 2 बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए निर्देश बाद में जारी किए जाएंगे, हालांकि, इतना तय है कि कक्षा 10 की परीक्षाएं COVID-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ आयोजित की जाएंगी। कुछ पेपरों का समय अलग-अलग हो सकता है, इसलिए, सीबीएसई टर्म 2 टाइम टेबल जानने के लिए केवल आधिकारिक नोटिस जानें, जिसका लिंक यहां दिया गया है। 

संबंधित अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट की जांच करें।

अगली खबर