CSBC Admit Card 2022: सीएसबीसी बिहार 10 फरवरी से जारी करेगा एडमिट कार्ड, निषेध कांस्टेबल के लिए होनी है भर्ती

CSBC Bihar Prohibition Constable Admit Card: बिहार सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) अपनी आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर 10 फरवरी, 2022 को कॉन्स्टेबल की लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करेगा।

CSBC Bihar Prohibition Constable Exam Admit Card
सीएसबीसी बिहार कांस्टेबल परीक्षा एडमिट कार्ड 
मुख्य बातें
  • बिहार सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल जारी करेगा एडमिट कार्ड।
  • आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर 10 फरवरी 2022 से होंगे रिलीज।
  • 27 फरवरी को होनी है निषेध कांस्टेबल की लिखित परीक्षा।

CSBC Bihar Prohibition Constable Exam Admit Cards: बिहार सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) अपनी आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर 10 फरवरी, 2022 को कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। निषेध कांस्टेबल लिखित परीक्षा 27 फरवरी को एक सेशन में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। यह भर्ती प्रक्रिया 365 खाली पदों को भरने की है।

सीएसबीसी एडमिट कार्ड: जानिए कैसे करें डाउनलोड (How to Download CSBC Admit Card)

  1. आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
  2. एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  4. जन्म तिथि को दर्ज करे।
  5. इस विवरण को वेबसाइट पर 'सब्मिट' करें।
  6. सीएसबीसी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह अपने एडमिट कार्ड जारी होने के बाद डाउनलोड करें और इसके प्रिंटआउट भी ले लें। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाक या किसी अन्य माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे।

Also Read: CA Result 2021: जारी हो रहा आईसीएआई सीए फाइनल और फाउंडेशन रिजल्ट, कल 10 फरवरी को ऐसे देखें नतीजे

गौरतलब है कि इससे पहले सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल की ओर से सीबीएससी बिहार पुलिस सिपाही (होमगार्ड) शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। जिन उम्मीदवारों को टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था, उनके लिए सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का विकल्प था।

बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए चरण और लिंक त्वरित संदर्भ के लिए नीचे दिया गया है। भर्ती परीक्षा 24 जनवरी, 2021 को आयोजित की गई थी और उसी के परिणाम 15 अप्रैल, 2021 को घोषित किए गए थे। कम से कम 1.8 लाख उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। कुल 551 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया गया है।

अगली खबर