CUET 2022 Exam Date: जुलाई या अगस्त? जानें कब आयोजित होंगी CUET 2022 की परीक्षा

CUET 2022 Exam Date: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट,जल्द ही CUET 2022 परीक्षा की तारीख घोषित कर सकता है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि सीयूईटी 2022 की परीक्षा अब जुलाई में नहीं बल्कि अगस्त के पहले हफ्ते में आयोजित की जा सकती हैं।

CUET 2022 Exam Schedule: CUET 2022 expected be held on august 2022 check official website cuet.samarth.ac.in for CUET UG schedule
सीयूईटी 2022 की परीक्षा  
मुख्य बातें
  • सीयूईटी 2022 की परीक्षा जुलाई के बजाए अगस्त में आयोजित की जा सकती हैं।
  • उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही परीक्षा की डेट से जुड़ी आधिकारिक घोषणा सामने आ सकती है।
  • जुलाई के महीने में राष्ट्रीय स्तर की कई प्रवेश परीक्षा आयोजित की जानी हैं।

CUET 2022 Exam Schedule: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, CUET 2022 परीक्षा की तारीख जल्द ही घोषित होने की उम्मीद जताई जा रही है। उम्मीद जताई जा रही थी कि एनटीए जुलाई के महीने में ही सीयूईटी 2022 की परीक्षा को आयोजित करेगा, हालांकि अब शायद परीक्षा जुलाई कि बजाए अगस्त में आयोजित की जा सकती है। एक बार सीयूईटी यूजी परीक्षा की तारीख घोषित हो जाने के बाद, छात्रों को सीयूईटी यूजी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। हालांकि अस्थायी CUET UG शेड्यूल जानने के लिए नीचे पढ़ें।

एनटीए द्वारा 6 अप्रैल, 2022 को जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सीयूईटी परीक्षा की तारीख पहले या दूसरे सप्ताह में जुलाई के महीने के लिए अस्थायी रूप से तय की जानी है। सीयूईटी 2022 परीक्षा तिथि के संबंध में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी और यूजीसी इंडिया से एक आधिकारिक अपडेट का इंतजार किया जा रहा है। यदि CUET 2022 को जुलाई महीने में आयोजित किया जाता है, तो यह कई राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षाओं की डेट के बीच में आ सकता है जो जुलाई में होने वाली हैं।

Read More- तेलंगाना बोर्ड कल जारी करेगा टीएस इंटर के परिणाम, ऐसे करें चेक

जुलाई में आयोजित होनी है राष्ट्रीय स्तर की अन्य प्रवेश परीक्षा
इस साल, एनटीए सीयूईटी यूजी परीक्षा आयोजित करेगा। यूजी प्रवेश के लिए सीयूईटी 2022 जुलाई में, संभावित रूप से 5 जुलाई से 12 जुलाई, 2022 के बीच आयोजित होने की उम्मीद है। हालांकि एनटीए मेडिकल उम्मीदवारों के लिए 17 जुलाई, 2022 को एनईईटी यूजी 2022 परीक्षा आयोजित करने वाला है। इसके साथ ही जुलाई के मध्य और अंत में,  21 जुलाई से 30 जुलाई, 2022 तक राष्ट्रीय इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और वास्तुकला प्रवेश परीक्षा - जेईई मेन 2022 सत्र 2 की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसलिए सीयूईटी यूजी 2022 प्रमुख राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा समाप्त होने के बाद जुलाई के बजाय अगस्त के पहले सप्ताह में आयोजित किया जा सकता है।

Read More- जारी हो गए एपी इंटर प्रथम व द्वितीय वर्ष के परिणाम, bie.ap.gov.in पर देखें रिजल्ट

उम्मीदवार यह ध्यान दें कि इस आर्टिकल में जिन सीयूईटी से जुड़ी डेट की बात की जा रही है उनकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई है। छात्रों को सीयूईटी की डेट से जुड़ी आधिकारिक सूचना का इंतजार करने की सलाह दी जाती है।



इस साल पहली बार आयोजित होंगी सीयूईटी की परीक्षा
CUET 2022 को इस साल की शुरुआत में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, UGC द्वारा पेश किया गया था। CUET 2022 केंद्रीय विश्वविद्यालयों जैसे दिल्ली विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और अन्य में विभिन्न ग्रेजुएशन डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय विश्वविद्यालयों में यूजी कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने के इच्छुक छात्रों को सीयूईटी यूजी परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित होना होगा।

Read More- हिमाचल प्रदेश बोर्ड इस दिन जारी करेगा कक्षा 10वीं के परिणाम, देखें अपडेट
 
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक घोषणा के लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in और हमारी वेबसाइट पर नजर बनाए रखना चाहिए।

अगली खबर