GATE 2023 नोटिफिकेशन हो गया जारी, जानिए डेट शेड्यूल, परीक्षा पैटर्न और अन्य डिटेल्स

GATE 2023 को 29 विषय क्षेत्रों में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) फॉर्मेट में आयोजित किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 30 अगस्त से शुरू होगी।

GATE 2023 Date and Notification
GATE 2023 Date and Notification 
मुख्य बातें
  • फरवरी में GATE 2023 की परीक्षा का होगा आयोजन।
  • नोटिफिकेशन में दी गई पात्रता मानदंड की जानकारी।
  • यहां जानिए परीक्षा पैटर्न और डेट का शेड्यूल।

GATE 2023 Notification and Date Schedule: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर की ओर से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट - गेट 2023 परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है। IIT कानपुर 4 फरवरी, 5 फरवरी, 11 फरवरी और 12 फरवरी को GATE 2023 परीक्षा आयोजित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। GATE 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 30 अगस्त से शुरू होगी।

गेट 2023: पात्रता मानदंड

नोटिफिकेशन में लिखा है, 'परीक्षा इंजीनियरिंग, विज्ञान, मानविकी और सामाजिक विज्ञान में कई ग्रेजुएट विषयों की व्यापक समझ का परीक्षण करेगी। उम्मीदवार जो वर्तमान में किसी भी ग्रेजुएशन डिग्री कार्यक्रम के तीसरे या उच्चतर वर्षों में अध्ययन कर रहा है। इंजीनियरिंग / प्रौद्योगिकी / वास्तुकला / विज्ञान / वाणिज्य / कला में से किसी भी सरकारी डिग्री को पूरा किया है।'

SSC Exam Date 2022: दिल्ली पुलिस ड्राइवर और हेड कांस्टेबल एग्जाम डेट जारी, ssc.nic.in पर शेड्यूल जारी

गेट 2023: परीक्षा पैटर्न

GATE 2023 को 29 विषय क्षेत्रों में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) फॉर्मेट में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा भारत के कई शहरों में आयोजित की जाएगी। यह अन्य देशों के शहरों के साथ-साथ बांग्लादेश, सिंगापुर, नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात में भी आयोजित किया जाएगा।

JEE Main Result 2022: सामने आई जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट की संभावित डेट, jeemain.nta.nic.in पर होगा जारी

गेट परीक्षा क्या है?

इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट, गेट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो इंजीनियरिंग / प्रौद्योगिकी / वास्तुकला / विज्ञान / वाणिज्य / कला सहित कई ग्रेजुएट विषयों के छात्रों की व्यापक समझ का परीक्षण करने के लिए आयोजित की जाती है।

GATE 2023 का आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर की ओर से किया जा रहा है। परीक्षा का आयोजन IISc बैंगलोर और सात IIT (IIT बॉम्बे, IIT दिल्ली, IIT गुवाहाटी, IIT कानपुर, IIT खड़गपुर, IIT मद्रास, IIT रुड़की) की ओर से राष्ट्रीय समन्वय बोर्ड - GATE, उच्च शिक्षा विभाग, मंत्रालय, शिक्षा विभाग (एमओई), भारत सरकार (भारत सरकार) की ओर से किया जाएगा।

अगली खबर