ICAI CA Inter Result 2021 Date: 26 फरवरी को जारी होगा रिजल्ट, icai.org पर आया ऑफिशियल नोटिस

ICAI CA इंटर रिजल्ट 2021 की तारीख अब आधिकारिक तौर पर घोषित कर दी गई है। संस्थान दिसंबर के परिणाम या तो 26 फरवरी को या लेटेस्ट 27 फरवरी, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जारी करेगा।

ICAI CA Inter Result 2021 Date
ICAI CA Inter Result 2021 Date 

ICAI CA Inter Result 2021-22:  इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, ICAI CA इंटर रिजल्ट 2021-22 की तारीख अब आधिकारिक तौर पर आज, 24 फरवरी, 2022 को संस्थान द्वारा घोषित की गई है। उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि दिसंबर की परीक्षा के लिए CA इंटरमीडिएट के परिणाम या तो 26 फरवरी या 27 फरवरी, 2022 को को जारी किए जाएंगे। अधिक विवरण आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर भी उपलब्ध हैं।

ICAI CA इंटरमीडिएट परिणाम 2021 पुराने पाठ्यक्रम और नए पाठ्यक्रम दोनों उम्मीदवारों के लिए उल्लेख की गई डेट पर जारी किए जा रहे हैं। सीए दिसंबर के परिणाम के लिए सटीक समय अभी उपलब्ध नहीं है, हालांकि, जल्द ही एक आधिकारिक पुष्टि किए जाने की उम्मीद है।

Also Read: NEET UG Counseling 2021: सीटों में की गई कटौती, mcc.nic.in पर नीट यूजी काउंसलिंग के लिए नोटिस जारी

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इन आधिकारिक तिथियों को नोट कर लें और सीए परिणामों के बारे में अधिक अपडेट के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें। किसी भी भ्रम की स्थिति में ICAI का आधिकारिक ट्वीट भी देख सकते हैं।

इसके अलावा, सीए इंटरमीडिएट रिजल्ट 2021 की प्रतीक्षा कर रहे उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि वे अपने आईसीएआई दिसंबर परिणाम अपने ईमेल के माध्यम से भी देख सकेंगे। संस्थान ने आधिकारिक नोटिस में रजिस्टर ईमेल आईडी पर सीए रिजल्ट और स्कोर कार्ड तक पहुंचने की सुविधा का उल्लेख है।

इसके लिए, उम्मीदवार 24 फरवरी, 2022 से आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। हालांकि, यदि सीए उम्मीदवार इस सुविधा का विकल्प नहीं चुनते हैं, तो उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सीए इंटर का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा और इसे चेक करने के लिए रोल नंबर के साथ उनका रजिस्ट्रेशन नंबर या पिन होना चाहिए।

अगली खबर