JAC Jharkhand 10th, 12th Result 2022 Date: इस दिन जारी हो सकता है झारखंड बोर्ड की कक्षा 10वीं व 12वीं का रिजल्ट

JAC Jharkhand Board 10th, 12th Result 2022 Date: झारखंड एकेडमिक काउंसिल, जेएसी जल्द ही कक्षा 10वीं व 12वीं के बोर्ड के परिणामों की घोषणा कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जून के तीसरे हफ्ते में 15 जून 2022 को कक्षा 10वीं व 12वीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है...

jac, jac result, jac result 2022, jac result 2022 date
झारखंड 10वीं व 12वीं के रिजल्ट 
मुख्य बातें
  • झारखंड एकेडमिक काउंसिल 15 जून को कक्षा 10वीं व 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है।
  • झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- jacresults.com पर छात्र रिजल्ट देख सकेंगे।
  • लगभग 7 लाख छात्रों ने साल 2022 में झारखंड बोर्ड की परीक्षा दी थी।

JAC Jharkhand Board 10th, 12th Result 2022 Date: झारखंड एकेडमिक काउंसिल रांची, जेएसी जल्द ही कक्षा 10वीं व 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। इस साल की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए परिणाम का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने की संभावना जताई जा रही है। ताजा अपडेट के अनुसार, झारखंड बोर्ड रांची, 15 जून, 2022 तक जेएसी कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम जारी कर सकता है। एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद छात्र झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- jacresults.com पर जाकर अपने जेएसी परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे।

हालांकि छात्र ध्यान दें कि फिलहाल जेएसी 10वीं 12वीं परिणाम 2022 के परिणामों की तारीख आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की गई है। छात्रों को सूचित किया जाता है कि झारखंड बोर्ड रांची वर्तमान में प्रश्नपत्रों के मूल्यांकन की प्रक्रिया में व्यस्त है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 10वीं 12वीं के प्रश्नपत्रों का यह मूल्यांकन 12 मई, 2022 के आसपास शुरू हुआ था जो अभी भी जारी है। इस जानकारी के आधार पर, झारखंड बोर्ड परिणाम या जेएसी 10वीं 12वीं के परिणाम 15 जून, 2022 तक आने की संभावना है। 

How to check jac board result - जेएसी कक्षा 10वीं व 12वीं का रिजल्ट

जैसे ही झारखंड एकेडमिक काउंसिल रांची, जेएसी कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा, सभी छात्र निम्नलिखित आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं-

छात्र जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं। होम पेज Results of Class X Examination, 2022 (S) नाम के लिंक पर क्लिक करें, जो कि जल्द ही फ्लैश हो जाएगा। अब लॉगइन क्रेडिंशियल व कैप्चा सबमिट करें। अब परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा। इसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।

जेएसी 10वीं 12वीं परिणाम 2022 को लेकर जैसे ही कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि होगी, इसे यहां अपडेट किया जाएगा। इस बार लगभग 7 लाख छात्रों ने झारखंड बोर्ड की परीक्षा दी थी। कक्षा 10 की परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल 2022 तक और कक्षा 12 की परीक्षा 2 मार्च 4 से 25 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी।

Read More - जानें कब जारी होगा राजस्थान बोर्ड के 10वीं कक्षा का रिजल्ट

अगली खबर