JEE Main 2022: एनटीए ने जेईई मेन परीक्षा की तारीख की जारी, दो चरणों में होंगे एग्‍जाम, पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, देखें डिटेल

JEE Main 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) 2022 परीक्षाओं की तारीख समेत कई अन्‍य डिटेल जारी किए हैं। इसके मुताबिक दो बार जेईई परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

JEE Main 2022 registration
JEE Main 2022 registration 
मुख्य बातें
  • पंजीकरण के लिए आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी होने पर सुधार का भी मिलेगा मौका
  • आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 31 मार्च है

JEE Main 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) 2022 परीक्षाओं की तारीख की घोषणा कर है। इस सिलसिले में एक अधिसूचना भी जारी की गई है। जिसके मुताबिक एनटीए दो बार जेईई मेन 2022 आयोजित करेगी। जेईई मेन 2022 का पहला सत्र अप्रैल में होगा, जबकि दूसरा सत्र मई में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी आज, 1 मार्च से शुरू कर दी गई है। 

जेईई मेन 2022 में पहले सत्र की परीक्षा का आयोजन 16 अप्रैल, 17, 18, 19, 20 , 21 अप्रैल को किया जाएगा। वहीं दूसरे सत्र की परीक्षा 24 मई, 25, 26, 27, 28 और 29 तक आयोजित की जाएगी। ये दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहले सेशन की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3.00 से शाम 6.00 बजे तक होगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में होंगे।

पहले सत्र के लिए जेईई मेन 2022 आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2022 है। उम्मीदवार जेईई मेन 2022 के विवरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर विजिट कर सकते हैं। एनटीए सभी सत्रों के लिए अलग से जेईई मेन 2022 आवेदन पत्र जारी करेगा। एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा तिथियां, पात्रता, पैटर्न, पाठ्यक्रम और अन्य विवरण भी जारी किए हैं।

कौन दे सकता है पेपर 
जिन छात्रों ने वर्ष 2020, 2021 में कक्षा 12 या इसके समकक्ष परीक्षा पास की है या 2022 में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं, वे जेईई मेन 2022 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। वहीं जेईई मेन में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होने वाले और शीर्ष 2.5 उम्मीदवारों में रैंक करने वाले आवेदक जेईई एडवांस 2022 के लिए पात्र होंगे। 

Direct link to check official notice for JEE Mian 2022

परीक्षा पैटर्न 
बीई और बीटेक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पेपर 1 कंप्यूटर आधारित मोड में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के लिए आयोजित किया जाएगा। जबकि पेपर 2 ए और पेपर 2 बी के लिए गणित और एप्टीट्यूड टेस्ट सामान्य होगा, ड्राइंग टेस्ट और प्लानिंग क्रमशः आर्किटेक्चर और बी प्लानिंग पाठ्यक्रमों के लिए होगा।

इन भाषाओं में होंगे पेपर 
जेईई मेन 2022 अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, मलयालम, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित किया जाएगा।

सुधार विंडों किया जाएगा एक्टिवेट 
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जेईई मेन 2022 आवेदन फॉर्म सुधार विंडो का विकल्‍प मुहैया कराएगा। अगर उम्मीदवारों से आवेदन पत्र में विवरण दर्ज करते समय कोई गलती हो गई हो तो वे इसमें सुधार कर सकेंगे। इसके अलावा आरक्षित से सामान्य श्रेणी में परिवर्तन का विकल्प चुनने वाले उम्मीदवारों को एक निर्धारित आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। 

अगली खबर