KCET Answer Key 2022 Declared: जारी हो गई KCET 2022 आंसर की, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

KCET Answer Key 2022 Declared: कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, KCET 2022 आंसर की आज, 22 जून, 2022 को जारी कर दी गई है। सभी उम्मीदवार KCET आंसर की 2022 को KEA की आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं।

KCET Answer Key 2022 Released on official website kea kar.nic.in, Get the direct link here  also know how to download
KCET 2022 आंसर की जारी 
मुख्य बातें
  • KCET 2022 आंसर की आज, 22 जून, 2022 को जारी कर दी गई है।
  • सभी चार विषयों के लिए आसंर की जारी हो गई है।
  • आसंर की से जुड़ी कोई भी आपत्ति, छात्र 25 जून 2022 तक जमा कर सकते हैं।

KCET Answer Key 2022 Declared on kea.kar.nic.in: कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, KCET 2022 आंसर की आज, 22 जून, 2022 को जारी कर दी गई है। उम्मीदवार KCET आंसर की 2022 को कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण, KEA की आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि केसीईटी परीक्षा की आंसर की फाइनल नहीं है। अभी उम्मीदवार आंसर की संबंधित अपनी आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं।

KCET आंसर की 2022 सभी चार विषयों- भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और जीव विज्ञान के लिए जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार जो केसीईटी 2022 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब केसीईटी यूजीसीईटी 2022 के लिए आंसर की से अपने आंसर चेक कर सकते हैं और उससे जुड़ी आपत्तियां भी सबमिट कर सकते हैं।

Read More- तेलंगाना बोर्ड कल जारी करेगा टीएस इंटर के परिणाम, ऐसे करें चेक

How to Download KCET Answer Key 2022  

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - kea.kar.nic.in पर जाएं
  • इसके बाद होमपेज पर, प्रवेश टैब पर क्लिक करें और फिर यूजीसीईटी 2022 पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा,  'UGCET 2022 Provisional Answer Keys' लिंक पर क्लिक करें।
  • विषय का चयन करें और भविष्य के संदर्भों के लिए पीडीएफ को सेव करें।

Read More- जारी हुआ ICMAI CMA एडमिट कार्ड 2022, ऐसे करें डाउनलोड

उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से सभी विषयों के लिए पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं-

केसीईटी उत्तर कुंजी 2022 – पीडीएफ डाउनलोड करें

केईए ने आधिकारिक नोटिस करते हुए कहा है, ‘अगर किसी भी छात्र को आसंर की से संबंधित कोई भी आपत्ति होती है तो वह आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही अपनी आपत्ति जमा करवा सकते हैं हालांकि ऐसा करने के लिए उन्हें केवल 25 जून 2022 तक का ही समय दिया गया है।’

KCET उत्तर कुंजी 2022 आपत्तियां लिंक

उम्मीदवार KCET उत्तर कुंजी पर आपत्तियां उठाने के लिए ऊपर दिए गए सीधे लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं। कोई भी आपत्ति जो बिना सही कारण, बिना नंबर कोड या प्रश्न संख्या के भेजी जाती है, परीक्षा प्राधिकरण उसे स्वीकार नहीं करेगा। छात्रों को एक बार और याद दिला दें कि उत्तर कुंजी पर आपत्तियां जमा करने की अंतिम तिथि 25 जून, 2022 है।

अगली खबर