Maharashtra SSC Result 2021: 10वीं के नतीजों में अभी एक हफ्ते की हो सकती है देरी, डिटेल करते रहें चेक

महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं क्लास के रिजल्ट आने में देरी हो सकती है। हालांकि इस बात की खबरें थीं कि 15 जुलाई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। लेकिन बोर्ड ने इससे इनकार किया है।

maharashtra ssc result 2021, maharashtra ssc result 2021 date, maharashtra 10th result 2021, maharashta ssc board 2021, maharashtra board result 2021
महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2021 के आने में होगी देरी 
मुख्य बातें
  • महाराष्ट्र बोर्ड ने पुष्टि की है कि कक्षा 10 एसएससी परिणाम 2021 जारी करने की अटकलें फर्जी हैं।
  • 10वीं का रिजल्ट आने में एक हफ्ते की हो सकती है देरी
  • महाराष्ट्र बोर्ड के मुताबिक अभी टेबूलेशन का काम पूरा नहीं

महाराष्ट्र बोर्ड ने एक बयान जारी कर पुष्टि की है कि क्लास 10 एसएससी परिणाम 2021 गुरुवार यानी 15 जुलाई को जारी नहीं किया जाएगा। हालांकि एक सप्ताह के भीतर इसकी घोषणा होने की उम्मीद है। छात्रों और अन्य हितधारकों को सलाह दी जाती है कि वे महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट maharesult,nic.in को समयसमय  पर चेक करते रहें। महाराष्ट्र बोर्ड ने परिणाम जारी करने की अटकलें लगाने वाली खबरों को फर्जी बताया। 

पहले 15 जुलाई को रिजल्ट आने की थी उम्मीद
राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दसवीं कक्षा के परिणाम घोषित करने से एक दिन पहले नोटिस की घोषणा करेगा। कक्षा 10 एसएससी परिणाम 2021 पहले 15 जुलाई तक घोषित होने की उम्मीद थी। हालांकि, राज्य शिक्षा बोर्ड ने समझाया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा संदेश फर्जी है।आधिकारिक नोटिस सहित जानकारी, कक्षा 10 एसएससी परिणाम 2021 जारी होने से एक दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। राज्य शिक्षा बोर्ड ने सोशल मीडिया पर प्रसारित संदेश पर विश्वास नहीं करने का अनुरोध किया है। बोर्ड ने आगे कहा कि महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2021 को अपलोड करने की सभी कार्यवाही पूरी कर ली गई है।

अंकों के टेबुलेशन का काम पूरा नहीं
महाराष्ट्र बोर्ड को अंकों के अंतिम तौर पर अपडेट करने के लिए एक सप्ताह का समय लगेगा। राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष दिनकर पाटिल ने कहा, "इसलिए, दसवीं कक्षा के परिणाम एक सप्ताह के भीतर घोषित किए जाएंगे।" इस बीच, महाराष्ट्र कक्षा 12 के परिणाम की प्रक्रिया भी चल रही है और 31 जुलाई, 2021 तक घोषित होने की संभावना है। छात्र अधिक अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर नजर रख सकते हैं।

15 लाख से ज्यादा छात्रों मे कराया है पंजीकरण
क्लास 10 की परीक्षा के लिए 1584264 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। राज्य में चल रहे कोविड-19 महामारी के कारण पहले परीक्षा रद्द कर दी गई थी। न केवल महाराष्ट्र बल्कि अन्य राज्यों के बोर्ड ने भी अपनी कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं वापस ले ली हैं। महाराष्ट्र बोर्ड ने अब पुष्टि की है कि परिणाम एक सप्ताह में जारी किया जाएगा। छात्रों को सलाह है कि क्लास 10 एसएससी परिणाम 2021 के बारे में अधिक अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

अगली खबर