MPSC Group B Admit Card 2022: एमपीएससी ग्रुप बी प्रारंभिक परीक्षा के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड, इस डायरेक्‍ट लिंक से कर सकते हैं डाउनलोड

MPSC Group B Admit Card 2022: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने एमपीएससी ग्रुप बी की प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है। इसे एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

MPSC Group B Admit Card
MPSC Group B Admit Card 
मुख्य बातें
  • 26 फरवरी को आयोजित की गई थी परीक्षा
  • दो भाषाओं में होगी परीक्षा
  • 100 अंकों का होगा पेपर

MPSC Group B Admit Card 2022: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने एमपीएससी ग्रुप बी की प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्‍मीदवार एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in के जरिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 26 फरवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी। महाराष्ट्र के 36 जिला मुख्यालयों में इसका आयोजन किया जाएगा।

परीक्षा 100 अंकों की होगी। हॉल टिकट पर परीक्षा के समय, अवधि, स्थान आदि के बारे में विवरण दिया गया है। प्रश्न पत्र अंग्रेजी और मराठी भाषा में होंगे। प्रत्‍येक सवाल 1 अंक का होगा। एमपीएससी अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021-22 में क्‍वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
 
कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  • एमपीएससी ग्रुप बी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक साइट mpsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध एमपीएससी ग्रुप बी एडमिट कार्ड 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Direct link to download MPSC Group B Admit Card 2022

इन पदों पर होगी भर्ती 
इस भर्ती अभियान के तहत राज्य में ग्रुप बी के तहत पुलिस सब इंस्पेक्टर, सहायक अनुभाग अधिकारी, राज्य कर निरीक्षक आदि के पदों पर भर्ती होगी। इसके जरिए 666 पदों को भरा जाएगा। संबंधित विवरण की अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एमपीएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

अगली खबर