NEET 2020 Date Sheet: नीट एग्जाम की नई तारीख का ऐलान, पढ़ें अहम बातें

NEET Datesheet: नीट एग्जाम की नई तारीख का ऐलान हो गया है। जानें इस एग्जाम से जुड़ी अहम बातों और तारीख के बारे में।

NEET 2020 Date Sheet
NEET 2020 Date Sheet 
मुख्य बातें
  • NEET 2020 की नई तारीख का ऐलान कर दिया गया है
  • शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने ये जानकारी दी
  • इस साल NEET का एग्जाम 26 जुलाई को होगा

दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के चलते देश में भी पिछले करीब डेढ महीने से लॉकडाउन है और इसके चलते NEET व JEE की परीक्षा टाल दी गई है। अब मानव संसाधन विकास (HRD) मंत्री रमेश पोखरियाल ने आज यानी 5 मई को एग्जाम की नई तारीखों का ऐलान कर दिया है। 

यह एग्जाम रमेश पोखरियाल ने पहले ही इस बात की जानकारी दे दी थी कि NEET का एग्जाम 15 जून के बाद होगा। अब शिक्षा मंत्री ने यह ऐलान कर दिया है कि इस साल यह एग्जाम 26 जुलाई को होगा। 

रमेश पोखरियाल वेबीनार के जरिए देशभर के छात्रों से जुड़े। उन्होंमे कोरोना वायरस के बारे में भी बात की और कहा कि अन्य देशों की तुलना में कोविड-19 की स्थिति बाहर में बेहतर है। उन्होंने कोरोना वायरस से जंग में टीचरों के योगदान के लिए उनके प्रति कृतज्ञता जाहिर की। 

NEET 2020 एडमिट कार्ड

मालूम हो कि आमतौर पर NEET के एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से एक महीने पहले जारी किए जाते हैं। हालांकि, वर्तमान स्थिति के कारण यह संभव है कि NEET 2020 के एडमिट कार्ड एग्जाम से केवल 10 दिन पहले या हफ्ते भर पहले जारी किए जाएं। NEET 2020 के लिए पूरा रिवाइज्ड शेड्यूल nta.ac.in के साथ-साथ ntaneet.nic.in पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

हालांकि छात्रों नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट को लगातार चेक करते रहें। माना जा रहा है कि इस साल NEET का आयोजन ऑनलाइन किया जा सकता है। हालांकि अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। 

अगली खबर