REET Result 2021 Date: जल्द जारी होंगे रीट परीक्षा के परिणाम, देखें क्या है क्वालिफाइंग मार्क्स

एजुकेशन
नीलाक्ष सिंह
Updated Oct 11, 2021 | 12:20 IST

REET Result 2021 Level 1 & 2 Date: राजस्थान पात्रता परीक्षा 2021 के परिणाम जल्द आने की संभावना है। इस परीक्षा का आयोजन 26 सितंबर को किया गया था। सूत्रों की मानें तो इसी माह आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा...

reet, reet 2021, reet result 2021
REET Result 2021 Date: रीट परीक्षा परिणाम 2021 (i-stock) 
मुख्य बातें
  • जल्द जारी होने वाले हैं REET Result 2021
  • 26 सितंबर को आयोजित हुई था REET Exam 2021
  • रिजल्ट देखने के लिए नीचे स्टेप्स व Reet qualifying marks 2021 दिए गए हैं।

REET Result 2021 Date: REET 2021 Result अक्टूबर 2021 में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (बीएसईआर) द्वारा अस्थायी रूप से ऑनलाइन जारी किया जाएगा। REET 2021 का आयोजन 26 सितंबर, 2021 को किया गया था। REET Result को वैरिफाई करने के लिए, आवेदकों को रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

REET Result 2021 Date: Check here

इस संबंध में पहले प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी, इसके बाद ही REET 2021 Result घोषित किया जाएगा।

REET 2021 Qualifying Marks

न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त होने पर ही उम्मीदवारों को REET परीक्षा के योग्य माना जाएगा। अंक इस प्रकार हैं-

वर्ग क्वालिफाइंग मार्क्स
सामान्य वर्ग /अन्य वर्ग 60%
एससी/एसटी 36%

How to check REET Result 2021?

  1. REET Result 2021 देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर Result लिंक पर क्लिक करें।
  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद एक लॉगिन पेज खुलेगा।
  4. लॉग इन करने के लिए रोल नंबर और जन्मतिथि डालें और 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
  5. सबमिट बटन दबाने के बाद परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

आरआरबी भर्ती से जुड़े हर अपेडट के लिए यहां क्लिक करें RRB NTPC RRB Group D Exam Date

न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करने के बाद उम्मीदवारों को REET पात्रता प्रमाण पत्र दिया जाता है। इस प्रमाण पत्र की वैधता की अवधि परिणाम की घोषणा की तारीख से 3 वर्ष होगी। प्रमाण पत्र जारी होने के बाद, आवेदक इसका उपयोग नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए कर सकते हैं। शिक्षण नौकरियों के लिए उम्मीदवारों को विभिन्न संघीय, निजी या सार्वजनिक क्षेत्र के स्कूलों में आवेदन करना पड़ता है।

सरकारी नौकरी से जुड़े हर अपेडट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें Sarkari Naukri Update

अगली खबर