RSOS 10th 12th Result 2021: राजस्थान ओपन स्कूल के 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी, यहां करें चेक

एजुकेशन
ललित राय
Updated Dec 29, 2021 | 13:24 IST

RSOS 10th 12th Result 2021: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिय गए हैं। परीक्षार्थी इस तरह से नतीजों को चेक कर सकते हैं।

rsos, rsos result, rsos result 2021, rsos 10th result 2021, rsos 12th result 2021, rsos class 10 result
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी, छात्र इस तरह कर सकते हैं चेक 
मुख्य बातें
  • राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के 10वीं, 12वीं के नतीजे जारी
  • कुल 1 लाख 57 हजार परीक्षार्थी हुए थे शामिल
  • आधिकारिक वेबसाइट rsosapp.rajasthan.gov.in पर नतीजे देखे जा सकते हैं

RSOS 10th 12th Result 2021: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के 10वीं और 12वीं के नतीजों को जारी कर दिया गया है। परीक्षा में जो छात्र शामिल हुए थे वो आधिकारिक वेबसाइट rsosapp.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने नतीजों को देख सकते हैं। नतीजों को जानने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करना होगा।

कुल 1.57 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की 10वीं और 12वीं के लिए कुल एक लाख 57 हजार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। करीब 90 हजार 10वीं के लिए और 67 हजार 12वीं के लिए थे। अक्टूबर और नवंबर के महीने में परीक्षा आयोजित कराई गई थी। 

नतीजों को जानने का तरीका

  1. नतीजों को जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rsosapp.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
  2. होम पेज पर 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  3. छात्र अपने रोल नंबर के जरिए लॉगिन करें।
  4. परिणाम स्क्रीन पर नजर आने लगेगा।
  5. चेक करने के बाद आप अपने नतीजों को डाउनलोड कर सकते हैं। 

इन छात्रों ने किया टॉप
12वीं में लड़कियों के वर्ग में हर्षा 84 फीसद अंकों के साथ टॉप की है, इसके साथ ही दूसरे पायदान पर लक्ष्मी रही हैं। वहीं लड़कों के वर्ग में योगेश पहले स्थान पर अनमोल जोशी दूसरे नंबर पर रहे हैं। अगर बात 10वीं के नतीजों की करें तो लड़कियों के वर्ग में पूजा चौधरी, भावना यादव दूसरे स्थान पर रही हैं, छात्रों के वर्ग में मुकेश कुमार मे पहला और विनोद मालव ने दूसरा स्थान हासिल किया है। पहले ओपन स्कूल में 10वीं और 12वीं के नतीजे अलग अलग जारी होता था लेकिव इस दफा नतीजे एक साथ घोषित किए गए हैं। 

अगली खबर