TS POLYCET Result 2022 Declared: जारी हुआ TS POLYCET का रिजल्ट, polycetts.nic.in पर करें चेक

TS POLYCET Result 2022 Released: तेलंगाना राज्य पॉलिटेक्निक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट ने TS POLYCET परिणाम 2022 आज 13 जुलाई 2022 को जारी कर दिया है। यहां आवेदन करने वाले छात्र तेलंगाना पॉलिटेक्निक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की आधिकारिक वेबसाइट- polycetts.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

TS POLYCET Result 2022 have been released at official website polycetts.nic.in, know how to check
TS POLYCET रिजल्ट 2022 
मुख्य बातें
  • TS POLYCET 2022 रिजल्ट आज 13 जुलाई को जारी हो गया है।
  • परीक्षा की आंसर की पहले ही जारी कर दी गई थी।
  • TS POLYCET 2022 की परीक्षा 30 जून 2022 को आयोजित की गई थी।

TS Polycet Result 2022 Released: तेलंगाना राज्य पॉलिटेक्निक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट ने TS POLYCET परिणाम 2022 आज 13 जुलाई 2022 को जारी कर दिया है। TSBTET हैदराबाद ने आधिकारिक वेबसाइट- polycetts.nic.in पर TS Polycet 2022 आंसर की पहले ही जारी कर दी थी। अब उम्मीदवार जो TS POLYCET के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

How to check TS POLYCET Result 2022

TS POLYCET 2022 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर अपना परिणाम देख सकते हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट polycetts.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर, "TS POLYCET Result 2022" लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर, जन्म तिथि आदि जैसे TS POLYCET लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • सबमिट करें, आपका TS POLYCET परिणाम 2022 डाउनलोड के लिए स्क्रीन पर दिखाई देगा।

Read More- शुरू हो गया सीएसआईआर यूजीसी नेट के लिए पंजीकरण

क्वालीफाई करने वाले छात्रों को अब काउंसलिंग के लिए उपस्थित होना होगा। काउंसलिंग शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी कर दिया जाएगा।

क्यों आयोजित की जाती है परीक्षा? 

TS POLYCET परीक्षा का आयोजन तेलंगाना राज्य में पॉलिटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। इनमें राज्य से सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त, निजी इंजीनियरिंग कॉलेज शामिल होते हैं। PJTSAU, PVNRTVU और SKLTSHU के कृषि, कृषि इंजीनियरिंग, बीज प्रौद्योगिकी, जैविक कृषि पाठ्यक्रमों में दिए जाने वाले डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी इसी परीक्षा में शामिल हैं।

Read More- जारी होने वाला है सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट, शिक्षा विभाग से मिली मंजूरी

बता दें कि POLYCET 2022 परीक्षा 30 जून 2022 को आयोजित की गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद, TS POLYCET 2022 आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई थी। जिसके बाद 2 जुलाई तक आंसर की से संबंधित आपत्ति जमा कर सकते थे। सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद, एक अंतिम TS POLYCET 2022 आसंर की polycetts.nic पर जारी कर दी गई है।

अगली खबर