UGC NET 2021 Result 2021: जानें कहां और कैसे चेक करें यूजीसी नेट परिणाम, जल्द होंगे जारी

एजुकेशन
नीलाक्ष सिंह
Updated Feb 14, 2022 | 08:46 IST

UGC NET 2021 Result 2021: यदि आप भी UGC NET Result 2021 का इंतजार कर रहे हैं तो बता दें, यह परिणाम जल्द ही जारी होने की उम्मीद है, कुछ मीडिया रिपोर्टों का सुझाव है कि परिणाम कल जारी किया जा सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल अपडेट के लिए ugcnet.nta.nic.in देखते रहें...

ugc net, ugc net 2021, ugc net result date 2021, ugc net final answer key
UGC NET 2021 Result 2021: जानें कहां और कैसे चेक करें रिजल्ट 
मुख्य बातें
  • विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा, यूजीसी नेट परिणाम 2021 जल्द होंगे जारी
  • नीचे दिए वेबसाइट से चेक कर सकेंगे यूजीसी नेट रिजल्ट
  • एनटीए जारी ​करेगा परिणाम, 20 नवंबर से 5 जनवरी, 2022 तक आयोजित हुई थी परीक्षा

UGC NET 2021 Result 2021: University Grants Commission National Eligibility Test, UGC NET Result 2021 कभी भी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, यूजीसी नेट रिजल्ट कल यानी 15 फरवरी, 2022 को जारी होने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन यह केवल ugc net result 2021 expected date है, इस पर यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर आधिकारिक अपडेट नहीं आया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ugc net result 2021 result से जुड़े आधिकारिक अपडेट के लिए ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद ugc net result 2021 cut off marks भी जारी कर दिए जाएंगे, और आपको यहां डायरेक्ट लिंक दे दिया जाएगा। उम्मीदवारों को यूजीसी नेट परिणाम देखने के लिए अपने यूजीसी नेट आवेदन संख्या, जन्म तिथि और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

UGC NET 2021 Result 2021 - यूजीसी नेट 2021 रिजल्ट: कहां से करें चेक
यूजीसी नेट रिजल्ट कब निकलेगा अभी इसे लेकर जानकारी नहीं है लेकिन रिजल्ट जारी होते ही उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे विश्वसनीय परिणाम अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

  • ugcnet.nta.nic.in
  • nta.ac.in

UGC NET Results 2021 ऐसे करें चेक

  • ugcnet.nta.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर सेंटर में मौजूद उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है UGC NET Results 2021 (अभी लिंक एक्टिव नहीं है),
  • स्क्रीन पर नया पेज दिखाई देगा।
  • क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।

UGC NET 2021 answer key December 2020 and June 2021 sessions आधिकारिक वेबसाइट पर पहले ही जारी की जा चुकी है। उम्मीदवारों को ugc net result 2021 answer key के खिलाफ आपत्तियां उठाने का भी मौका दिया गया था, हालांकि यह विंडो बंद हो चुकी है। उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों के आधार पर ही फाइनल आंसर की जारी और ugc net result 2021 result जारी किया जाएगा।

UGC NET 2021 Result 2021 - कट-ऑफ की जानकारी
NTA UGC NET 2021 पेपर 1 और पेपर 2 कट-ऑफ अलग अलग होगा, यहीं नहीं जेआरएफ और सहायक प्रोफेसर व सहायक प्रोफेसर के लिए के लिए भी कट-ऑफ अलग होता है। कुल 81 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी, सभी विषयों के लिए भी कट-ऑफ अलग होगा।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC-NET December 2020 और जून, 2021 के पहले चरण को 20 नवंबर, 2021 से 5 दिसंबर, 2021 के बीच, दूसरे चरण का 24 दिसंबर से 27 दिसंबर, 2021 के बीच और तीसरे चरण का 4 और 5 जनवरी, 2022 को सीबीटी मोड में आयोजित किया था।

अगली खबर