UP Board Exam Date 2022: 15 दिन के अंदर होंगी यूपी 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षाएं! अगले साल का शैक्षणिक कैलेंडर जारी

UP Board Exam Date 2022 for Class 10, Class 12: UPMSP Class 10, 12 Board Exam 2022: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं विधानसभा चुनाव 2022 के बाद शुरू होने की संभावना है। राज्य बोर्ड 15 दिनों में परीक्षा समाप्त करेगा। शैक्षणिक कैलेंडर जारी हो गया है।

UPMSP academic calendar 2022-23
UPMSP शैक्षणिक कैलेंडर 2022-23 
मुख्य बातें
  • यूपी में अगले साल का शैक्षणिक कैलेंडर किया गया जारी
  • 15 दिन के समय अंतराल में आयोजित हो सकती हैं परीक्षाएं
  • यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं को लेकर भी अपडेट

UP Board Exam Date 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) यूपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 बोर्ड परीक्षा 2022 तिथियों की घोषणा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। हालांकि, परीक्षा से पहले बोर्ड ने 2022-23 का एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। कैलेंडर के अनुसार यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 शुरू होने के 15 दिनों के साथ ही पूरा कर लेगा। साथ ही गर्मियों की छुट्टियां 21 मई 2022 से शुरू होकर 30 जून 2022 को समाप्त होगी।

एक रिपोर्ट अनुसार, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने यह स्पष्ट कर दिया था कि राज्य बोर्ड विधानसभा चुनाव 2022 के बाद कक्षा 10 और 12 का आयोजन करेगा। इसके अनुसार, यूपीएमएसपी बोर्ड परीक्षा अप्रैल 2022 मध्य के आसपास शुरू होने की संभावना है। चूंकि विधानसभा चुनाव मार्च 2022 में शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, जनवरी में मतदान कार्यक्रम जारी होने के बाद इसकी पुष्टि होगी।

Also Read: NTA UGC NET Answer Key 2021: जल्द जारी होने वाली है 'आंसर की', जानिए कैसे करें डाउनलोड

UPMSP शैक्षणिक कैलेंडर 2022-23 (UPMSP Academic Calendar 2022-23):

- 26 जनवरी - गणतंत्र दिवस
- 25 फरवरी - हजरत अली जयंती
- 1 मार्च - महा शिवरात्रि
- 17 मार्च - होलिका दहन
- 18 मार्च - होली

- 10 अप्रैल - राम नवमी
- 14 अप्रैल - महावीर जयंती/डॉ अम्बेडकर जयंती
- 15 अप्रैल - गुड फ्राइडे
- 3 मई - ईद
- 16 मई - बुद्ध पूर्णिमा

- 21 मई - गर्मी की छुट्टियां शुरू
- 10 जुलाई - बकरीद
- 9 अगस्त - मुहर्रम
- 12 अगस्त - रक्षा बंधन
- 15 अगस्त - स्वतंत्रता दिवस

- 18 अगस्त - जन्माष्टमी
- 2 अक्टूबर - गांधी जयंती
- 4 अक्टूबर - महानवमी
- 5 अक्टूबर - विजयादशमी
- 9 अक्टूबर - ईद-ए-मिलाद

- 24 अक्टूबर - दिवाली
- 26 अक्टूबर - गोवर्धन पूजा
- 27 अक्टूबर - भाई दूजी
-  8 नवंबर - गुरु नानक जयंती
- 25 दिसंबर - क्रिसमस डे

Also Read: UP Police SI Result 2021: जानिए कब जारी हो रहे हैं यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा परिणाम, यहां है पूरी जानकारी

इस बीच, अंतिम समय की समस्याओं से बचने के लिए कक्षा 10 और 12 के अर्धवार्षिक अंक यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- upmsp.edu.in पर पहले ही अपलोड कर दिए गए हैं।

अगली खबर