UPSSSC Exam Calendar 2022: यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी किया कैलेंडर, जानिए कब होगी कौन सी परीक्षा

UPSSSC Exam Calendar 2022: यूपीएसएसएससी यानी उत्तरप्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने साल 2022 के लिए परीक्षा कैलेंडर आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर रिलीज कर दिया है।

UPSSSC Exams 2022 Calendar
UPSSSC परीक्षा कैलेंडर 2022 
मुख्य बातें
  • यूपीएसएसएससी ने रिलीज किया साल 2022 के लिए अपना परीक्षा कैलेंडर।
  • आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in की मदद घोषित की एग्जाम डेट्स।
  • उत्तरप्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग इस साल आयोजित करेगा कई परीक्षाएं।

UPSSSC Annual Calendar 2022:  यूपीएसएसएससी यानी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन समिति (UPSSSC) की ओर से साल 2022 के लिए परीक्षा कैलेंडर को जारी कर दिया है। इस संबंध में उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं।

इस कैलेंडर की मदद से इस साल यूपीएसएसएससी की ओर से होने वाली परीक्षाओं की तिथियों को जान सकते हैं। अधिसूचना के अनुसार, स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा 8 मई, 2022 को आयोजित होने वाली है। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद (संयुक्त संपर्क) प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2018 22 मई को आयोजित की जाएगी।

Also Read: Maharashtra Board SSC Result 2022 Date: जानें कब जारी हो सकते है महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं परीक्षा के परिणाम और कैसे करें चेक

राजस्व लेखाकार मुख्य परीक्षा और प्रशिक्षक मुख्य परीक्षा क्रमशः 19 जून और 17 जुलाई को आयोजित होने वाली है। उम्मीदवार विस्तृत कार्यक्रम आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा नीचे दी गई तस्वीर की मदद से या उसके आगे दिए डायरेक्ट लिंक की मदद से UPSSSC कैलेंडर और 2022 का परीक्षा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

UPSSSC Annual Calendar 2022 in Hindi

UPSSSC Annual Exam Calendar 2022 Direct Link: उत्तरप्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का वार्षिक कैलेंडर

इस बीच, आयोग ने लोअर सबऑर्डिनेट परीक्षा के लिए डीवी शेड्यूल जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, DV को 11 से 26 मई तक आयोजित किया जाएगा। कुल मिलाकर 1861 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के दौर में उपस्थित होने के लिए योग्य घोषित किया गया है।

Also Read: BPSC 67th Prelims Admit Card 2022: बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द, यहां देखें अपडेट

UPSSSC की ओर से कुल 672 वैकेंसी को भरने के लिए संयुक्त प्रतियोगी लोअर सबऑर्डिनेट परीक्षा को आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में भी अपडेट कैलेंडर के अंदर देख सकते हैं।

अगली खबर