UPTET 2021 result: 25 फरवरी को जारी हो सकता है यूपीटीईटी रिजल्‍ट, ऐसे चेक करें नतीजे और मेरिट लिस्‍ट

UPTET 2021 result: उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) की ओर से उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2021) का परिणाम जल्‍द जारी किया जा सकता है। इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा।

UPTET 2021 result
UPTET 2021 result 
मुख्य बातें
  • 23 जनवरी 2022 को हुई थी परीक्षा
  • ऑफलाइन मोड में आयोजित हुई थी परीक्षा
  • पेपर लीक के चलते स्‍थगित कर दी गई थी परीक्षा

UPTET 2021 result: उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) की ओर से उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2021) का रिजल्‍ट 25 फरवरी, 2022 को जारी किया जा सकता है। उम्मीदवार अपने UPTET लॉगिन क्रेडेंशियल - रोल नंबर और दर्ज करके UPTET परिणाम 2021 की जांच कर सकेंगे। रिजल्‍ट आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर उपलब्‍ध होगा। रिजल्‍ट जारी होने पर क्‍वालिफाई उम्‍मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। आवेदक मेरिट लिस्‍ट को चेक कर सकेंगे। 

UPTET 2021 परीक्षा 23 जनवरी, 2022 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। पहले यह परीक्षा 28 नवंबर को 2021 को होने वाली थी, लेकिन पेपर लीक के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई थी। पेपर शुरू होने से ठीक पहले, यूपी टीईटी प्रश्न पत्र मथुरा, गाजियाबाद और बुलंदशहर के कई व्हाट्सएप ग्रुपों पर वायरल हो गया था। इस मामले में 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। UPTET 2021 परीक्षा उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के 4,365 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

रिजल्‍ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया 

  • UPTET 2021 का रिजल्ट चेक करने के लिए यूपीटीईटी 2021 की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।
  • UPTET परिणाम 2021 टैब पर क्लिक करें।
  • इससे लॉगिन विंडो खुलेगा। यहां वैध लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें - रोल नंबर और पासवर्ड।
  • सबमिट करने के बाद, परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए यूपीटीईटी 2021 परिणाम का प्रिंटआउट लें।

आंसर की पहले हो चुकी है जारी 
उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) ने यूपीटीईटी आंसर की पहले ही जारी कर दी थी। उम्मीदवारों को 1 फरवरी तक UPTET उत्तर कुंजी को चुनौती देने का विकल्प भी दिया गया था। UPTET 2021 की फाइलन आंसर की 23 फरवरी, 2022 को जारी की जाएगी।

अगली खबर