UPTET Final Answer Key 2022: आज 24 फरवरी को जारी होने जा रही है UPTET आंसर की? ऐसे करें चेक

एजुकेशन
नीलाक्ष सिंह
Updated Feb 24, 2022 | 07:18 IST

UPTET Final Answer Key 2022: यूपीटेट फाइनल आंसर की 2021 आज आधिकारिक वेबसाइट- updeled.gov.in पर जारी होने की पूरी संभावना है। जबकि यूपीटेट रिजल्ट्स 25 फरवरी को आ सकते हैं। उम्मीदवार यहां यूपीटेट फाइनल आंसर की डाडनलोड करने के स्टेप देख सकते हैं...

uptet final answer key 2022, uptet final answer key,
आज जारी होने जा रही है UPTET आंसर की? ऐसे करें चेक 
मुख्य बातें
  • जारी होने वाली है यूपीटेट आंसर की, डाउनलोड करने का तरीका नीचे देखें
  • उम्मीदवार updeled.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे आंसर की
  • दो पालियों में आयोजित की गई थी परीक्षा

UPTET Final Answer Key 2022: Uttar Pradesh Basic Education Board, UPBEB Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test, UPTET Answer key 2021 आज यानी 24 फरवरी, 2021 को जारी होने की उम्मीद है। UPTET 2021 schedule के अनुसार, UPTET 2021 का परिणाम 25 फरवरी, 2022 को जारी होने की संभावना है। उम्मीदवार जो यूपीटीईटी 2021 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट- updeled.gov.in से उत्तर कुंजी की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

UPTET 2021 प्रोविजनल आंसर की 27 जनवरी, 2022 को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी की गई थी। उम्मीदवार UPTET 2021 provisional answer key के खिलाफ 1 फरवरी, 2022 तक ऑब्जेक्शन कर सकते थे। UPTET Final Answer key 2021 पूरी तरह से प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ वैध आपत्तियों पर विचार करने के बाद पर जारी की जाएगी, ठीक इसी तरह UPTET 2021 रिजल्ट फाइनल आंसर की पर आधारित होगा।

UPTET Final Answer key 2021 जारी होने के बाद UPTET 2021 संभावित स्कोर की गणना की जा सकती है। आधिकारिक वेबसाइट से फाइनल आंसर की चेक करने की चरणबद्ध प्रक्रिया नीचे है-

UPTET 2021 आंसर की, ऐसे करें डाउनलोड

  • आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं
  • पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें और लॉग इन करें
  • उम्मीदवार UPTET 2021 final answer key वाले लिंक पर क्लिक करें
  • आंसर की चेक व डाउनलोड करें

UPTET 2021 परिणाम 25 फरवरी को जारी होने वाला है। हालांकि, यदि आवश्यक हो तो प्रशासन द्वारा इस तिथि को बदला जा सकता है।

इस साल, UPTET 2021 के लिए 18 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए और परीक्षा 23 जनवरी, 2022 को दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित की गई थी जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की गई थी। यूपीटीईटी 2021 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के विभिन्न सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।

बता दें, 23 जनवरी से पहले इस परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर, 2021 में किया जा रहा था, लेकिन पेपर लीक होने की वजह से परीक्षा को कैंसिल कर दिया गया था।

अगली खबर