XAT admit card 2022: एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

XAT Admit Card 2022: जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट या XAT 2022 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। इसे संस्‍थान के आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

XAT Admit Card 2022
XAT Admit Card 2022 (pic: Istock) 
मुख्य बातें
  • XAT एक राष्ट्रीय स्तर की प्रबंधन प्रवेश परीक्षा है
  • इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे
  • एग्‍जाम में माइनेस मार्किंग भी होगी

XAT Admit Card 2022: जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (XLRI) ने जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट या XAT 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा 2 जनवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी। ऐसे में उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। संस्थान ने पहले एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख 20 दिसंबर बताई थी, हालांकि किसी कारणवश ये संभव नहीं हो सका था। ऐसे में इसकी तारीख बदली गई थी।

XAT एक राष्ट्रीय स्तर की प्रबंधन प्रवेश परीक्षा है जो छात्रों को विभिन्न MBA/PGDM कार्यक्रमों में प्रवेश देने के लिए आयोजित की जाती है। पेपर चार खंडों में विभाजित होगा। इसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। उम्मीदवारों को पेपर हल करने के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को एक अंक मिलेगा। वहीं इसमें माइनेस मार्किंग भी होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।

एडमिट कार्ड डाउनलोड की प्रक्रिया

  • XAT 2022आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – xatonline.in
  • होमपेज पर, ऊपरी दाएं कोने पर लॉगिन बटन पर क्लिक करें
  • XAT आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें
  • प्रवेश पत्र तक पहुंचने के लिए लॉगिन पर क्लिक करें
  • प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें

Read Also: SSC Stenographer Result 2021

इन विषयों पर आधारित होंगे सवाल 

XAT परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्न पर आधारित होंगे। इसके चार खंड हैं। इसमें  मात्रात्मक क्षमता और डेटा व्याख्या, मौखिक और तार्किक क्षमता, निर्णय लेने और सामान्य ज्ञान से संबंधित सवाल शामिल होंगे। इसमें माइनेस मार्किंग भी होगी। 

अगली खबर