Bhagwant Mann swearing ceremony: आखिर क्यों भगवंत मान के शपथ में सब होगा बसंती, क्या है इसके पीछे का राज

इलेक्शन
श्वेता सिंह
श्वेता सिंह | सीनियर असिस्टेंट प्रोड्यूसर
Updated Mar 16, 2022 | 10:07 IST

शहीदे आजम भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में भगवंत मान सीएम की पद की शपथ लेने वाले है। पूरे गांव को पीले रंग में सजाया गया है, यहां बताएंगे कि आखिर इसके पीछे का राज क्या है।

Punjab cm Bhagwant Mann, Punjab cm Bhagwant Mann swearing ceremony, Punjab cm Bhagwant Mann Shapath Grahan
Bhagwant Mann swearing ceremony: आखिर क्यों भगवंत मान के शपथ में सब होगा बसंती, क्या है इसके पीछे का राज 
मुख्य बातें
  • कमीडियन से मुख्यमंत्री तक का सफर 
  • भगत सिंह के गांव वालों से किया था एक वादा 
  • पहली बार सांसद बनने पर गए थे शहीद भगत सिंह के गांव  

Bhagwant Mann swearing ceremony: पंजाब में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद आज पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर भगवंत मान मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। एक बात जो सबकी उत्सुकता का कारण बनी है, वो है शपथ ग्रहण समारोह में सबकुछ बसंती होनी। कभी मनोरंजन जगत में लोगों को हंसाने वाले भगवंत मान आज से पंजाब की जनता के मुख्यमंत्री होंगे। सबसे अहम ये है कि जनता ने चुनाव से पहले ही भगवंत मान के नाम पर मुहर लगा दी थी। तो चलिए जल्दी से आपको बता देते हैं कि आखिर क्यों इस शपथ ग्रहण में सबकुछ बसंती रहने वाला है।  

शहीद भगत सिंह के गांव में सजा है मंच 
भगवंत मान का पंजाब का मुख्यमंत्री बनना जितने कौतूहल से लोग देख रहे हैं, उससे भी ज्यादा लोगों के उत्साह का विषय है कि आखिर क्यों उन्होंने शहीद भगत सिंह के गांव को ही चुना। पहली बार जब भगवंत मान सांसद बने थे, तो भगत सिंह के गांव में जाकर लोगों के पैरों पर गिर पड़े थे। आज शपथ ग्रहण के लिए उसी गांव में मंच तैयार किया गया है।  

क्यों होगा सबकुछ बसंती ?
इस शपथ ग्रहण समारोह की सबसे खास बात ये है कि सबकुछ बसंती रंग का होगा। असल में पहली बार जब भगवतं मान सांसद बने तो उन्होंने भगत सिंह के इसी गांव जाकर लोगों से कहा था कि जिस संसद भवन में भगत सिंह ने अंग्रेज़ों को जगाने के लिए बम फेंका था वहां मैं आपकी आवाज़ उठाता रहुंगा और सर पर बसंती पगड़ी पहनुंगा। सांसद से अब भगवंत मान राज्य के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। कहीं न कहीं भगवंत मान अपने उस वाक्य को भूले नहीं हैं और इसीलिए सबकुछ बसंती होगा। शपथ ग्रहण में आने वाले लोगों को भी पीला यानी बसंती पहनने के लिए कहा गया है। महिलाओं को पीली शॉल तो पुरुषों को पीली पगड़ी के लिए कहा गया है।  

भगवंत मान तोड़ेंगे परंपरा, जानें इस गांव में क्यों लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

 जन-जन में मौजूदगी 
असल में मनोरंजन जगत में रहने वाले भगवंत मान की एंट्री जैसे ही राजनीति में हुई, उन्होंने मज़ाक में कभी भी जनता को नहीं लिया।  शायद यही कारण था कि उन्हें लोगों ने चुनाव से पहले मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बनाया. आप पार्टी ने उनके कंधों पर सारी ज़िम्मेदारी क्या रखी, पंजाब में विजय पताका लहरा दी।आप पार्टी के लिए दिल्ली के बाहर पहली बार है जब दूसरे राज्य में पूरी तरह से सरकार बन रही है। आप के झाड़ू ने पूरी तरह से बाकी राजनीतिक पार्टियों को साफ कर दिया है। या यूं कहें कि पंजाब की जनता ने आप के झाड़ू से बाकी राजनीतिक पार्टियों को गलियारे में कहीं कोने लगा दिया है। आज भदवंत मान पंजाब के नए मुख्यमंत्री के तौर पर राज करेंगे और देखना होगा कि पंजाब की तमाम मुंह बाएं समस्याओं को वो कैसे हल करते है।  

अगली खबर