Akhilesh Yadav : चुनावी अखाड़े में अखिलेश यादव भी कूदे, आजमगढ़ की गोपालपुर सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

इलेक्शन
Updated Jan 19, 2022 | 14:33 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Gopalpur seat in Azamgarh : सूत्रों का कहना है कि समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। अखिलेश यादव अभी आजमगढ़ से सांसद हैं। आजमगढ़ की गोपालपुर सीट परंपरागत रूप से सपा के पास रही है।

Akhilesh Yadav tpo fight election from gopalpur seat in Azamgarh
अखिलेश यादव आजमगढ़ के गोपालपुर से लड़ेंगे चुनाव।  |  तस्वीर साभार: PTI

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। अखिलेश यादव अभी आजमगढ़ से सांसद हैं। वह आजमगढ़ की गोपालपुर सीट से चुनावी ताल ठोक सकते हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश ने इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी एवं भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को हराया था।  2017 के चुनाव में इस सीट पर समाजवादी पार्टी विजयी हुई। इस सीट पर 2017 में कुल 37.50 प्रतिशत वोटिंग हुई। सपा के उम्मीदवार नफीस जावेद ने 14,960 वोटों से जीत हासिल की। भाजपा प्रवक्ता अनिला सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव अपने लिए सुरक्षित सीट की तलाश कर रहे थे। भाजपा प्रवक्ता ने पूछा कि वह मथुरा से चुनाव लड़ने की हिम्मत क्यों नहीं जुटा पाए। 

सियासी संदेश देना चाहती है सपा
इससे पहले अखिलेश यादव के विधानसभा चुनाव लड़ने पर अटकलें लगती रही हैं। हालांकि, कुछ दिनों पहले उन्होंने संकेत दिया कि वह चुनाव लड़ सकते हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्वांचल की इस सीट से अखिलेश यादव को चुनाव लड़ाकर समाजवादी पार्टी सियासी संदेश देना चाहेगी। दरअसल, सीएम योगी की गोरखपुर शहर सीट भी पूर्वांचल में है। ऐसे में सपा नहीं चाहती कि पूर्वांचल की चुनावी लड़ाई में पार्टी किसी तरह से कमजोर दिखे।

इस सीट पर मुकाबले से बाहर रही है भाजपा
दूसरी बात, अखिलेश के लिए यह सीट काफी सुरक्षित मानी जा रही है। यह सीट परंपरागत रूप से सपा के पास रही है। चुनावों में उसका मुकाबला बहुजन समाज पार्टी के साथ होता आया है। गोपालपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी चुनावी मुकाबले से बाहर रहती आई है। इसलिए, यह सीट अखिलेश के लिए काफी मुफीद मानी जा रही है। 

अगली खबर