पंजाब: कांग्रेस सांसद ने हार के लिए सिद्धू को जिम्मेदार ठहराया, बताया अन-गाइडेड मिसाइल

5 राज्यों में हार के बाद कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। पंजाब के अमृतसर से सांसद गुरजीत औजला ने नवजोत सिंह सिद्ध को हार के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

Amritsar MP Gurjeet Aujla
अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला  
मुख्य बातें
  • G-23 की मीटिंग में संगठन में नीचे से ऊपर तक बदलाव पर मंथन हुआ
  • इसमें पार्टी के स्थायी अध्यक्ष के जल्द चुनाव पर जोर दिया
  • हार के बाद पार्टी के और कमजोर होने की आशंका, आलाकमान के ठोस कदम ना उठाने पर निराशा

पंजाब में कांग्रेस की हार पर अमृतसर के सांसद का बयान सामने आया है। अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला का बयान सामने आया है। उन्होंने हार के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को जिम्मेदार ठहराया है। औजला ने सिद्धू को 'अन-गाइडेड' मिसाइल बताया है।

5 राज्यों में हार पर कांग्रेस में घमासान मचा है। आज कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक होनी है। इससे पहले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का संगठन कमजोर है। पार्टी संगठन में कमजोरी के चलते हार हुई। पंजाब में हार हमारी गलती के कारण हुई। पंजाब में सत्ता विरोधी लहर रोक नहीं पाए। 

वहीं कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने चुनावों में कांग्रेस की हार को निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि मुझे पंजाब में झटके की उम्मीद थी। गोवा और उत्तराखंड में बड़ा झटका लगा। हालांकि सिंघवी ने पार्टी नेतृत्व का बचाव किया और कहा कि पार्टी नेतृत्व ने चुनौतियों का सामना किया। आलाकमान हर चीज को अपने ऊपर लेने को तैयार रहना होगा, पार्टी को निचले सिरे से फिर तैयार करने की जरूरत है। 

इस बीच दिवंगत अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल का ट्वीट सामने आया है। फैसल पटेल ने लिखा है कि प्रियंका डोंट लीव। आपने चुनावों में कड़ी मेहनत की, आपका समय शुरू हो चुका है। 

विधानसभा चुनाव में करारी हार पर कांग्रेस लीडरश‍िप को लेकर उठ रहे सवाल, CWC में तलाशी जाएंगी वजहें

वहीं कांग्रेस पार्टी ने उन खबरों का खंडन किया जिसमें कहा गया था कि गांधी परिवार के सदस्य सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा दे देंगे। सोनिया गांधी पिछले कुछ समय से सक्रिय रूप से प्रचार नहीं कर रही हैं, प्रियंका गांधी वाद्रा के अलावा राहुल गांधी कांग्रेस के स्टार प्रचारक रहे हैं। साथ ही भाई-बहन की जोड़ी पार्टी के महत्वपूर्ण फैसलों में भी प्रमुख भूमिका निभाती है। उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के नेतृत्व में एक उच्च-स्तरीय प्रचार अभियान के बावजूद, राज्य में कांग्रेस 403 विधानसभा सीटों में से केवल दो पर जीत हासिल कर सकी। 

देवेगौड़ा ने की PM मोदी की तारीफ और कांग्रेस को सुनाई खरी-खरी, बोले- हम किसी से नहीं करेंगे गठबंधन

अगली खबर