UP Exit Polls 2022: एक एग्जिट पोल में 300 के पार BJP गठबंधन, क्या योगी करेंगे दमदार वापसी?

UP Exit Polls 2022: टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के मुताबिक इस चुनाव में भाजपा गठबंधन को 39.39 प्रतिशत, सपा गठबंधन को 35.32 प्रतिशत, कांग्रेस को 7.76%, बसपा को 13.38% और अन्य को 4.27% वोट मिलने की बात कही गई है।

axis my india exit poll gives 300 plus seats to BJP alliance in UP aseembly polls
यूपी चुनाव 2022। 
मुख्य बातें
  • एग्जिट पोल की मानें तो यूपी में एक बार फिर योगी सरकार बननी तय
  • पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक भाजपा को मिल सकती हैं 251 सीटें
  • इस बार सपा के वोटशेयर में करीब 14 प्रतिशत का हुआ है इजाफा

UP Exit Polls 2022 : यूपी में सातवें एवं अंतिम चरण की वोटिंग समाप्त होते ही पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा एवं मणिपुर के चुनाव पर एग्जिट पोल आए। सबकी नजरें देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के चुनाव नतीजों पर लगी थीं। चुनाव के दौरान यह माना जा रहा था सूबे में इस बार भाजपा की राह आसान नहीं है। इस बार उसे समाजवादी पार्टी-रालोद गठबंधन से चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। कमोबेश यही बात सभी एग्जिट पोल्स में भी नजर आई है। टाइम्स नाउ ने VETO के साथ मिलकर यूपी चुनाव पर सर्वे किया है। 

क्या कहता है कि टाइम्स नाउ-VETO का एग्जिट पोल
टाइम्स नाउ ने VETO के एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को 225 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। जाहिर है कि एग्जिट पोल के अनुमान 10 मार्च को यदि सही साबित होते हैं तो यूपी में एक बार फिर योगी की सरकार बनेगी। ज्यादातर एग्जिट पोल में भाजपा को 218 से 260 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है लेकिन दो  एग्जिट पोल ऐसे भी हैं जिनमें से एक में भाजपा गठबंधन को 300 के करीब और एक अन्य सर्वे में उसे 307 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। एक्सिस मॉय इंडिया के एग्जिट पोल में भाजपा को 307 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। जबकि सपा को 86 सीटें, बसपा को पांच, कांग्रेस को दो और अन्य के खाते में 4 सीटें मिलने की बात कही गई है। 2017 के चुनाव में भाजपा को 312 सीटें मिली हैं लेकिन एक एग्जिट पोल ने ही उसे 300 के आंकड़े को पार करता दिखाया है। 

UP Polls

Times Now Exit Poll: फाजिलनगर से हार सकते हैं स्वामी प्रसाद मौर्य, गोरखपुर में हो सकती है योगी की बड़ी जीत

इस बार बीजेपी को सीटों-वोट प्रतिशत का नुकसान
जाहिर है कि एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को सीटों और वोट प्रतिशत दोनों में नुकसान उठाना पड़ रहा है। टाइम्स नाउ-Veto के सर्वे में भाजपा गठबंधन को 225 सीटें, सपा गठबंधन को 151 सीटें, बीएसपी को 14 सीटें, कांग्रेस को नौ और अन्य को 4 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। जन की बात के एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को 241 सीटें, सपा गठबंधन को 150 सीटें, बसपा को छह सीटें, कांग्रेस को  दो सीटें और अन्य को चार सीटें मिलने की बात कही गई है। 

कांग्रेस-बसपा को नुकसान
पी मार्क के सर्वे में भाजपा गठबंधन को 240 सीटें, सपा गठबंधन को 140 सीटें, बीएसपी को 17 सीटें, कांग्रेस को 4 सीटें और अन्य को दो सीटें मिलने का अनुमान है। ईटीजी रिसर्च के सर्वे में भाजपा गठबंधन को 235 सीटें, सपी गठबंधन को 156 सीटें, बसपा को छह, कांग्रेस को 4 और अन्य को दो सीटें मिलने का दावा किया गया है। पोलस्टार्ट के एग्जिट पोल में भाजपा को 218 सीटें, सपा गठबंधन को 153 सीटें , बसपा को 19 सीटें, कांग्रेस को छह और अन्य को सात सीटें मिलने का अनुमान है। 


Today Chanakya Exit Poll : चाणक्या एग्जिट पोल में यूपी-उत्तराखंड में BJP तो पंजाब में AAP की सरकार

एक्सिस मॉय इंडिया के सर्वे में भाजपा गठबंधन को 307 सीटें
एक्सिस मॉय इंडिया के सर्वे में भाजपा गठबंधन को 307 सीटें, सपा गठबंधन को 86 सीटें, बसपा को पांच सीटें, कांग्रेस को दो और अन्य को तीन सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। वहीं, टुडे चाणक्य के एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को 294 सीटें, सपा गठबंधन को 105 सीटें, बसपा को दो, कांग्रेस को एक और अन्य को एक सीटें मिलने की बात कही गई है। इन सभी एग्जिट पोल्स को मिलाकर जो पोल ऑफ पोल्स मिला है उसके अनुसार इस चुनाव में भाजपा गठबंधन को 251 सीटें, सपा गठबंधन को 134 सीटें, बसपा को 10 सीटें, कांग्रेस को चार और अन्य को तीन सीटें मिल सकती हैं।    

Poll of Exit Polls Results 2022: पोल ऑफ पोल्स के नतीजे में जानिए 5 राज्यों में किसकी बन रही है सरकार

भाजपा गठबंधन को 39.39 प्रतिशत वोट
टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के मुताबिक इस चुनाव में भाजपा गठबंधन को 39.39 प्रतिशत, सपा गठबंधन को 35.32 प्रतिशत, कांग्रेस को 7.76%, बसपा को 13.38% और अन्य को 4.27% वोट मिलने की बात कही गई है। एग्जिट पोल पर प्रतिकिया देते हुए भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि ये नतीजे यदि सही साबित हुए तो उन लोगों को पता चल जाएगा कि वे मौसम विज्ञानी हैं या अभिमानी हैं। यूपी की सभी सीटों पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी से है। अखिलेश जी को अपनी जीत पर यदि इतना ही भरोसा था तो उन्हें अपने पिता की छत्रछाया वाली सीट पर जाने की जरूरत नहीं पड़ती।
 

अगली खबर