भगवंत मान तोड़ेंगे परंपरा, जानें इस गांव में क्यों लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Bhagwant Mann Oath Ceremony: आम आमदी पार्टी के उम्मीदवार भगवंत मान आज पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वह यह शपथ खटकड़ कलां गांव में लेंगे।

Bhagwant Mann Oath Ceremony
भगवंत मान आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • पंजाब के नवांशहर जिले में स्थित खटकड़ कलां गांव को भगत सिंह का पैतृक गांव माना जाता है।
  • आम आदमी पार्टी को 2022 के विधानसभा चुनाव में भारी जीत हासिल हुई है।
  • चुनाव में कैप्टन अमरिंदर, चरणजीत सिंह चन्नी, प्रकाश सिंह बादल, नवजोत सिंह सिद्धू सहित कई दिग्गजों की हार हुई है।

Bhagwant Mann Oath Ceremony: पंजाब में पहली बार सरकार बनाने जा रही आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। जैसे राज्य के लोगों ने परंपरा को तोड़ते हुए इस बार आम आदमी पार्टी को जिताया है। उसी तरह भगवंत मान भी नई परंपरा की शुरूआत करने जा रहे हैं। वह राजभवन की जगह एक गांव में शपथ लेंगे। और उस गांव का नाम खटकड़ कलां है। अब सवाल उठता है कि इस गांव की ऐसी क्या खासियत है जिसकी वजह से भगवंत मान वहां शपथ लेने जाएंगे। असल में खटकड़ कलां गांव का नाता शहीद-ए-आजम भगत सिंह से है।

भगत सिंह का पैतृक गांव है खटकड़ कलां गांव

पंजाब के नवांशहर जिले में स्थित खटकड़ कलां गांव को भगत सिंह का पैतृक गांव माना जाता है। कहा जाता है कि बंटवारे के बाद भगत सिंह पाकिस्तान से आकर इसी गांव में बस गया था। भगत सिंह की मां विद्यावती और भतीजे-भतीजियां यहां आकर बस गए थे। फिलहाल खटकड़ कलां में शहीद भगत सिंह के घर की देखभाल पुरातत्व विभाग के पास है। यहां पर भगत सिंह का  स्मारक और म्यूजियम भी है। भगवंत मान ने  16 मार्च को भारी संख्या में खटकड़ कलां में लोगों से पहुंचने की अपील की है। वैसे भगत सिंह का जन्म पाकिस्तान में गांव बंगा में हुआ था।

गांव में बने म्यूजियम 11 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। जिसमें भगत सिंह के हस्ताक्षर के साथ भगवत गीता की एक प्रति रखी हुई है। इसके अलावा आधी जली हुई राख, खून से लथपथ रेत और खून से सना हुआ अखबार, सांडर्स को मारने में इस्तेमाल की गई पिस्टल आदि रखी हुई है। साथ ही भगत सिंह की जन्म पत्री,घड़ी,सुखदेव की टोपी भी यहां रखी गई है।

चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी जीत

आम आदमी पार्टी को 2022 के विधानसभा चुनाव में भारी जीत हासिल हुई है। पार्टी को 117 विधानसभा सीटों में से 92 सीटें हासिल हुई हैं। जबकि कांग्रेस को केवल 15  सीट मिली है। इस चुनाव में कैप्टन अमरिंदर, चरणजीत सिंह चन्नी, प्रकाश सिंह बादल, नवजोत सिंह सिद्धू सहित कई दिग्गजों की हार हुई है। और पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी को एकतरफा जीत दिलाई है।

पंजाब: 16 मार्च को सिर्फ भगवंत मान लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, मंत्री बाद में लेंगे शपथ

अगली खबर