Punjab BJP Candidates List 2022: बीजेपी ने पंजाब के लिए जारी की 34 उम्‍मीदवारों की पहली लिस्‍ट, किसान परिवार से हैं 12 प्रत्‍याशी, देखें पूरी लिस्‍ट

BJP Candidate List for Punjab Election 2022 (पंजाब बीजेपी उम्मीदवारों की सूची 2022): बीजेपी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्‍मीदवारों की पहली लिस्‍ट जारी कर दी है। इसमें 34 प्रत्‍याशियों के नाम हैं।

BJP Candidate List for Punjab Election 2022
BJP Candidate List for Punjab Election 2022  |  तस्वीर साभार: BCCL

BJP Candidate List for Punjab Election 2022: बीजेपी ने पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 34 उम्‍मीदवारों की अपनी पहली सूची कर दी है। इसमें 12 ऐसे उम्‍मीदवार हैं, जो किसान परिवारों से ताल्‍लकु रखते हैं। बीजेपी के पंजाब मामलों के प्रभारी दुष्‍यंत गौतम ने इसकी घोषणा की। बीजेपी यहां पूर्व मुख्‍यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली लोक कांग्रेस पार्टी, शिरोमणि अकाली दल और अन्‍य पार्टियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।

सीटों के बंटवारे पर सहमति के बाद बीजेपी ने अपने 34 उम्‍मीदवारों की पहली सूची शुक्रवार को जारी की, जिसमें जहां 12 उम्‍मीदवार किसान परिवारों हैं, वहीं 8 प्रत्‍याशी ऐसे हैं, जो अनुसूचित जाति से ताल्‍लुक रखते हैं। 13 टिकट सिख समुदाय से ताल्‍लुक रखने वाले प्रत्‍याशियों को दिए गए हैं। बीजेपी महासचिव तरुण चुग के अनुसार, पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने वाले बीजेपी प्रत्‍याशियों की लिस्‍ट में शामिल लोग पेशे से डॉक्‍टर, अधिवक्‍ता, खिलाड़ी, किसान, युवा, महिलाएं और भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी भी रह चुके हैं। 

                 विधानसभा क्षेत्र                   प्रत्‍याशियों के नाम
सुजानपुर दिनेश सिंह बब्‍बू
दीना नगर रेणु कश्‍यप
हरगोबिंदपुर बलजिंदर सिंह डकोह
अमृतसर उत्‍तर सुखविंदर सिंह पिंटु
तरन तारन नवरीत सिंह सफीपुर
कपूरथला रणजीत सिंह खोजेवाला
जालंधर पश्चिम महिंदर पाल भग
जालंधर सेंट्रल मनोरंजन कालिया
जालंधर उत्‍तर कृष्‍णदेव भंडारी
मुकेरियां जंगीलाल महाजन
दसुइया रघुनाथ राणा
होशियारपुर  तीक्षण सूद
चब्‍बेवाल दिलबाग राय
गढ़शंकर नमिषा मेहता
बंगा मोहन लाल बंगा
बलाचौर अशोक बाथ
फतेहगढ़ साहिब  दीदार सिंह भट्टी
अमलोह कंवरजीत सिंह टोहरा
खन्‍ना गुरप्रीत सिंह भट्टी
लुधियाना सेंट्रल गुरदेव शर्मा
लुधियाना पश्चिम एडवोकेट बिक्रम सिंह सिधू
गिल एस आर लड्डा, रिटायर्ड आईएएस 
जगराओं कंवर नरेंद्र सिंह
फिरोजपुर शहर राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी
जलालाबाद पूरनचंद
फाजिल्‍का सुरजीत कुमार जियानी
अबोहर अरुण नारंग
मुक्‍सर राजेश फतेला 
फरीदकोट गौरव कक्कड़
भुचो मंडी रुपिंदर सिंह सिधु
तलवंडी साबो रविप्रीत सिधु
सरदुलगढ़ जगजीत सिंह मिल्‍खा
संगरूर अरविंद खन्‍ना
डेरा बस्‍सी संजीव खन्‍ना

यहां गौर हो कि पंजाब में 20 फरवरी को एक ही चरण के तहत सभी 117 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इससे पहले यहां 14 फरवरी को मतदान की घोषणा की थी, लेकिन मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी के बाद बीजेपी ने भी चुनाव आयोग को पत्र लिखकर गुरु रविदास जयंती का हवाला देते हुए मतदान को कम से कम छह दिन टालने की अपील की थी।

अगली खबर