Uttarakhand Election Results 2022: रुझानों पर हरीश रावत बोले- चुनाव पर‍िणाम के बाद एक नई सुबह होगी

उत्तराखंड में कांग्रेस सत्ता परिवर्तन करने को लेकर आश्वस्त है। शुरुआती रुझानों पर कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम चुनाव जीत रहे हैं, चुनाव पर‍िणाम के बाद एक नई सुबह होगी।  

Harish Rawat
Harish Rawat 
मुख्य बातें
  • उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू
  • यहां भाजपा 30 और कांग्रेस 28 सीटों पर आगे है
  • दो प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर

Harish rawat speaks on Uttarakhand Election Results 2022 : उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों पर बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई है। यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस दोनों प्रमुख दलों के अलावा उत्तराखंड क्रांति दल, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवारों सहित कुल 632 उम्मीदवारों की राजनीतिक तकदीर का फैसला होगा। उत्तराखंड में दो प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर दिख रही है। यहां भाजपा 30 और कांग्रेस 28 सीटों पर आगे है। 

Uttarakhand Election Results 2022 LIVE

कांग्रेस यहां सत्ता परिवर्तन करने को लेकर आश्वस्त है। शुरुआती रुझानों पर कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम चुनाव जीत रहे हैं, चुनाव पर‍िणाम के बाद एक नई सुबह होगी। हरीश रावत ने विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले अपने आवास पर पूजा की। उन्होंने कहा, "मैं अपनी और पार्टी जीत को लेकर आश्वस्त हूं, लोग कांग्रेस को बहुमत देंगे। एक-दो घंटे में तस्वीर साफ हो जाएगी।"

48 सीटों पर जीत का दावा

हरीश रावत ने उत्तराखंड की 48 सीटों पर जीत का दावा किया है। हरीश रावत ने आगे कहा कि एक बार मैंने 48 सीटों पर जीत की बात कही थी कुछ उसके आसपास ही सीटें आएंगी। हमें किसी भी तहर की चिंता नहीं है। 

ऐसे हैं रुझान

बाजपुर सीट से यशपाल आर्या के मुकाबले भाजपा के राजेश कुमार आगे चल रहे हैं। भगवानपुर पुर सीट से कांग्रेस की ममता राकेश आगे चल रही हैं। रामनगर सीट पर कांग्रेस के महेंद्र पाल 3692 वोटों से आगे चल रहे हैं। सहसपुर सीट पर कांग्रेस के आर्येंद्र शर्मा 1736 वोटों से आगे।

अगली खबर