Election Result: विदेश से पढ़ाई करके राजनीति में उतरे ये पांच उम्मीदवार

इलेक्शन
डिंपल अलावाधी
Updated Mar 10, 2022 | 16:23 IST

Election Result: उत्तर प्रदेश के पांच उम्मीदवारों ने विदेश में पढ़ाई की है। आइए जानते हैं कौन हैं ये।

Election Result candidates studied from foreign
Election Result: विदेश से पढ़ाई करके राजनीति में उतरे ये पांच उम्मीदवार (Pic: iStock) 

Election Result: उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में मतगणना जारी है। थोड़ी देर में परिणाम सामने आ जाएंगे। सभी राज्यों में सबसे ज्यादा चर्चा का केंद्र उत्तर प्रदेश बना हुआ है। ऐसे में कुछ उम्मीदवारों पर खास नजर रही क्योंकि वे विदेश से पढ़ाई करके आए हैं और अब उन्होंने राजनीति में अपनी किस्मत आजमाई। आइए जानते हैं इन उम्मीदवारों ने कौन सी डिग्री हासिल की।

रुपाली दीक्षित (Rupali Dixit)
रुपाली दीक्षित ने आगरा जिले की फतेहाबाद विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ा। रूपाली के काम से प्रभावित होकर, समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्हें चुनाव के लिए टिकट दिया था। रूपाली अशोक दीक्षित की बेटी हैं, जो जेल में बंद हैं। रूपाली दीक्षित ने लंदन से एमबीए की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने दुबई में एक मल्टीनेशनल कंपनी (MNC) में नौकरी भी की है। 

मनीष सिंह (Manish Singh)
रायबरेली सदर सीट से मनीष सिंह ने चुनाव लड़ा। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी मनीष सिंह ने भी विदेश से पढ़ाई की है। उन्होंने स्कॉटलैंड से मास्टर ऑफ मेडिसिन की डिग्री हासिल की। पढ़ाई के बाद उन्होंने विदेशों में काम भी किया और फिर भारत के नामी अस्पतालों में भी अपनी सेवाएं दी। 

प्रतीक पांडेय (Prateek Pandey)
बहुजन समाज पार्टी (BSP) के प्रत्याशी प्रतीक पांडेय को अंबेडकर नगर की कटेहरी विधानसभा से टिकट मिला था। प्रतीक पांडेय ने पहले भारत में और फिर विदेश में भी पढ़ाई की। उन्होंने पुणे से BBA और LLB की डिग्री हासिल की। फिर वे ऑस्ट्रेलिया की मेलबर्न यूनिवर्सिटी से LLM की डिग्री हासिल की। प्रतीक पूर्व विधायक पवन पांडेय के बेटे हैं। 

मनीषा अहलावत (Manisha Ahlawat)
इस साल चुनावों में महिला उम्मीदवार भी कुछ पीछे नहीं हैं। मेरठ कैंट विधानसभा सीट से मनीषा अहलावत ने चुनाव लड़ा। रालोद-सपा गठबंधन ने उन्हें यह मौका दिया था। पहली बार चुनाव लड़ रहीं मनीषा ने मेरठ स्थित सीसीएस यूनिवर्सिटी से बीएससी करने के बाद अमेरिका में अटलांटा की जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से MBA की पढ़ाई की है।

कुणाल यादव (Kunal Yadav)
बदायूं की सहसवान विधानसभा सीट पर चुनावी मैदान में कुणाल यादव उतरे। यादव ने लंदन यूनिवर्सिटी से BBA की डिग्री हासिल की है। लंदन से पढ़ाई करके वे भारत आ गए। वे अपने पिता की पार्टी राष्ट्रीय परिवर्तन दल के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे थे।

अगली खबर