Gorakhpur, Karhal, Sirathu, Zahoorabad Election Result 2022: सिराथू सीट से केशव मौर्या की हार, जहूराबाद से ओम प्रकाश राजभर जीते

Gorakhpur Sadar, Karhal, Sirathu, Zahoorabad Vidhan Sabha Election Result 2022 (गोरखपुर, करहल, सिराथू विधानसभा चुनाव नतीजे 2022): गोरखपुर सदर सीट से सीएम योगी आदित्यनाथ, करहल सीट से पूर्व सीएम अखिलेश यादव, सिराथू से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और जहूराबाद सीट से सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर चुनावी मैदान में थे।

gorakhpur election result, gorakhpur vidhan sabha chunav result, gorakhpur vidhan sabha result, gorakhpur vidhan sabha result 2022, 
Gorakhpur, Karhal, Sirathu, Zahoorabad Election Result 2022: इन चार सीटों पर खास नजर 

Gorakhpur Sadar, Karhal, Sirathu, Zahoorabad Vidhan Sabha Election Result 2022 (गोरखपुर, करहल, सिराथू विधानसभा चुनाव नतीजे 2022): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती जारी है। 403 सीटों पर हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का बहुमत हासिल करना तय है। यूपी में चार सीटें ऐसी थीं, जिस पर सभी की नजरें टिकी थीं। ये चार सीटें- गोरखपुर सदर, करहल, जहूराबाद और सिराथू हैं। गोरखपुर सदर से चुनाव मैदान में उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक लाख 2 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने 67504 वोटों से करहल सीट पर विजय हासिल की। जहूराबाद से ओम प्रकाश राजभर 29815 वोटों से जीते हैं। इनके अलावा सिराथू से केशव प्रसाद मौर्या पीछेल चल रहे हैं।
UP विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 LIVE: उत्तर प्रदेश में मतगणना जारी, स्वामी प्रसाद मौर्य, ओम प्रकाश राजभर पीछे

क्रम संख्या विधानसभा का नाम उम्मीदवार का नाम पार्टी स्थिति (आगे या पीछे)
1 गोरखपुर सदर योगी आदित्यनाथ बीजेपी जीते
2 करहल अखिलेश यादव सपा जीते
3 सिराथू केशव प्रसाद मौर्य बीजेपी हारे
4 जहूराबाद ओमप्रकाश राजभर सुभासपा जीते

UP विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 LIVE: उत्तर प्रदेश में मतगणना जारी, स्वामी प्रसाद मौर्य, ओम प्रकाश राजभर पीछे

योगी आदित्यानाथ (गोरखपुर सदर)

गोरखपुर सदर उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीट है। क्योंकि यहां से भाजपा की तरफ से खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव मैदान में थे। योगी के खिलाफ आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद भी मैदान में थे। समाजवादी पार्टी ने शुभावती शुक्ला और बहुजन समाज पार्टी ने ख्वाजा शमसुद्दीन को उतारा। वहीं, कांग्रेस ने डॉ. चेतना पांडेय को उम्मीदवार बनाया। सीएम योगी आदित्यनाथ पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़े हैं। 2017 में जब वो यूपी के सीएम बने तो उस वक्त वो लोकसभा के सदस्य थे। सीएम की शपथ लेने के 6 महीने में उन्हें विधानसभा का हिस्सा होना था और उन्होंने विधानपरिषद का रास्ता चुना। योगी आदित्यनाथ के अयोध्या और मथुरा से भी चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रहीं थीं। लेकिन उन्होंने अपने गृह जिले गोरखपुर सदर की सीट को चुना।  

अखिलेश यादव (करहल)

उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री व सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी जिले के करहल क्षेत्र से पहली बार विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं। बीजेपी ने यहां से केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल को अखिलेश यादव के खिलाफ मैदान में उतारा है, जिन पर बीते दिनों हमले को देखते हुए केंद्र सरकार ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी। यहां 2017 में हुए चुनाव में बीजेपी की लहर के बावजूद सपा के सोबरन सिंह यादव जीतने में कामयाब रहे थे।

केशव प्रसाद मौर्य (सिराथू)

सिराथू सीट से यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य चुनाव हार गये हैं, यहां से सपा उम्मीवार पल्लवी पटेल को जीत मिली है। गौर हो कि कौशांबी जिले की सिराथू सीट पांचवे चरण की सबसे हॉट सीटों में से एक है। यहां से प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मैदान में हैं। जबकि समाजवादी पार्टी ने कैबिनेट मंत्री अनुप्रिया पटेल की बहन और अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल को टिकट दिया है। वहीं, बहुजन समाज पार्टी ने मुनसब अली और कांग्रेस ने सीमा देवी को उम्मीदवार बनाया। 2017 में यह सीट भाजपा के शीतला प्रसाद ने जीती थी। वहीं, बहुजन समाज पार्टी ने मुस्लिम चेहरे के तौर पर  मुनसब अली और कांग्रेस ने सीमा देवी को अपना प्रत्याशी बनाया। 2017 में यह सीट भाजपा के शीतला प्रसाद ने जीती थी।

ओमप्रकाश राजभर (जहूराबाद)

गाजीपुर की जहूराबाद सीट भी चर्चा में है। यहां से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर मैदान में हैं। भाजपा ने ओम प्रकाश राजभर के खिलाफ कालीचरन राजभर को मैदान में उतारा है। बसपा ने शादाब फातिमा और कांग्रेस ने ज्ञान प्रकाश को टिकट दिया। पिछली बार इस सीट पर ओम प्रकाश राजभर ने जीत हासिल की थी। हालांकि, तब वह भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे थे। इस बार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का गठबंधन सपा के साथ है।  

अगली खबर