UP: लखनऊ में कन्हैया कुमार पर स्याही फेंकने का प्रयास, कांग्रेस नेताओं ने कहा- ये तेजाब था

Kanhaiya Kumar: लखनऊ में कांग्रेस दफ्तर में कन्हैया कुमार पर स्याही फेंकने की कोशिश की गई। ये भी कहा जा रहा है कि ये स्याही नहीं तेजाब था।

kanhaiya kumar
प्रचार के लिए लखनऊ पहुंचे कन्हैया कुमार 

लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के पूर्व छात्र और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार पर कथित तौर पर स्याही फेंकी गई है। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि यह स्याही नहीं बल्कि एक प्रकार का तेजाब था जो कन्हैया पर फेंका गया था। नेताओं ने कहा कि आरोपी ने कन्हैया कुमार पर तेजाब फेंकने की कोशिश की, लेकिन ऐसा करने में असफल रहा। हालांकि, कुछ बूंदें पास में खड़े 3-4 युवकों पर गिरीं।

कन्हैया कुमार कांग्रेस के प्रचार के लिए लखनऊ पहुंचे हैं। वो पार्टी उम्मीदवार के लिए डोर-टू-डोर कैंपेन के लिए पहुंचे हैं। 

पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़ लिया है लेकिन उसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है। कन्हैया ने कहा कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में राज्य विधानसभा चुनाव बड़ा होने जा रहा है। हाथरस, उन्नाव और लखीमपुर खीरी की घटना के बाद से कांग्रेस न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतरी है। जिन्होंने देश का निर्माण तक नहीं किया वो देश को बेच रहे हैं। कांग्रेस ने भारत बनाया है तो ऐसे लोगों से देश को बचा रही है।

नीतीश हुए मजबूत, कन्हैया बेअसर, महागठबंधन में बढ़ेगी दरार! !

कांग्रेस की नैया...बचा पाएंगे कन्हैया? लेफ्ट से क्यों हुआ मोहभंग?

अगली खबर