पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के चचेरे भाई जसविंदर धालीवाल BJP में शामिल

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के चचेरे भाई जसविंदर सिंह धालीवाल मंगलावर को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए।

Jaswinder Singh Dhaliwal
जसविंदर सिंह धालीवाल  |  तस्वीर साभार: ANI

Jaswinder Singh Dhaliwal: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के चचेरे भाई जसविंदर सिंह धालीवाल मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। धालीवाल चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए।

इससे पहले, पंजाब के पूर्व विधायक अरविंद खन्ना और राज्य के कई अन्य राजनेता भाजपा में शामिल हुए। व्यवसायी और दो बार के पूर्व विधायक खन्ना ने कुछ साल पहले कांग्रेस छोड़ दी थी।

SGPC के पूर्व अध्यक्ष गुरचरण सिंह तोहरा के पोते कंवरवीर सिंह तोहरा, गुरदीप सिंह गोशा, जो अकाली दल के साथ थे और धर्मवीर सरीन भी भाजपा में शामिल हो गए। इनका स्वागत करते हुए पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रभारी शेखावत ने कहा कि इनकी उपस्थिति से भाजपा को बढ़ावा मिलेगा। पार्टी प्रदेश के चुनावी इतिहास में नया अध्याय लिखेगी। 

कैप्टन अमरिंदर की पार्टी से BJP का गठबंधन

बीजेपी ने चुनाव के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव सिंह ढींडसा के नेतृत्व वाले अकाली धड़े से हाथ मिलाया है। पंजाब में 14 फरवरी को एक चरण में मतदान होगा। 10 मार्च को मतों की गिनती की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।

दलित वोटबैंक को साधने के लिए कांग्रेस का बड़ा दांव, CM चन्नी को 2 सीटों से चुनाव लड़ाएगी

Punjab: सिद्धू और CM चन्नी ने सोनू सूद की बहन को कराया कांग्रेस में शामिल, मोगा से चुनाव लड़ेंगी मालविका सूद!

अगली खबर