UP Elections 2022: महिलाओं के नेतृत्व में नोएडा में कांग्रेस की पदयात्रा, पंखुड़ी पाठक बोलीं- 'नोएडा मांगे बदलाव'

UP Assembly Elections 2022 : सोमवार को नोएडा में भी शक्ति संवाद यात्रा निकाली गई जिसमें प्रमुख रूप से यूपी कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम में उपाध्‍यक्ष की भूमिका निभा रहीं पंखुड़ी पाठक ने 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' के नारे के साथ साथ 'नोएडा मांगे बदलाव' का नारा बुलंद किया।

Pankhuri pathak leads congress march in noida ahead up polls 2022
महिला शक्ति घोषणापत्र को घर-घर पहुंचाने का काम करेंगी पंखुड़ी। 
मुख्य बातें
  • उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होंगे विधानसभा चुनाव
  • चुनाव की तैयारी में जुटे सभी राजनीतिक दल निकाल रहे यात्राएं
  • कांग्रेस ने महिलाओं के लिए अलग से तैयार किया घोषणापत्र

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की सरगर्मी शुरू हो चुकी है और हर पार्टी ने चुनाव अभियान के ल‍िए कमर कस ली है। भारतीय जनता पार्टी ने जहां जन विश्‍वास यात्रा शुरू की है वहीं कांग्रेस पार्टी शक्ति संवाद यात्रा के जरिए लोगों के बीच पहुंच रही है। कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी के नेतृत्‍व में  'लड़की हूं लड़ सकती हूं' का नारा बुलंद कर रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) का ये नारा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। इसी नारे को लेकर कांग्रेस के स्‍थानीय संगठन महिलाओं के बीच पहुंच रहे हैं।

'नोएडा मांगे बदलाव' का नारा बुलंद किया
सोमवार को नोएडा में भी शक्ति संवाद यात्रा निकाली गई जिसमें प्रमुख रूप से यूपी कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम में उपाध्‍यक्ष की भूमिका निभा रहीं पंखुड़ी पाठक ने 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' के नारे के साथ साथ 'नोएडा मांगे बदलाव' का नारा बुलंद किया। पंखुड़ी पाठक के नेतृत्‍व में सोमवार को पदयात्रा निकाली गई और कांग्रेस के महिला घोषणापत्र (शक्ति विधान) को घर घर तक पहुंचाया।

घोषणापत्र को घर घर पहुंचाएंगी पंखुड़ी 
इससे पहले नोएडा महानगर कांग्रेस कार्यालय पर महिला घोषणापत्र (शक्ति विधान) का विमोचन किया गया था। इस अवसर पर पंखुड़ी पाठक कांग्रेस पार्टी की महिला शक्ति इस घोषणापत्र को घर घर पहुंचाने का काम करेगी।

यूपी चुनाव के लिए प्रियंका गांधी ने जारी किया 'महिला घोषणापत्र', बोलीं-आधी आबादी को सशक्त बनाना लक्ष्य

महिलाएं एकजुट हो जाएं
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रायबरेली पहुंची। “लड़की हूं लड़ सकती हूं शक्ति-संवाद” में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लड़कियों की बात सुनी। यहां प्रियंका ने कहा कि हमें एकजुट होकर लड़ना है। हमारे बारे में कोई बात क्यों नहीं कर रहा है? अगर सारी महिलाएं एकजुट हो जाएं और तय कर लें कि हम इस देश की राजनीति बदलेंगे तो ये राजनीति बदल जाएगी। महिलाएं अगर कह दें कि हमारे लिए काम करो वरना हम तुम्हें वोट नहीं देंगे। हमने महिलाओं के लिए अलग से घोषणापत्र बनाया। इसका असर हुआ और बाकी पार्टियां भी घोषणा करने लगी हैं।

अगली खबर