Poll of Exit Polls Results 2022: पोल ऑफ पोल्स के नतीजे में जानिए किस राज्य में किसकी बन रही है सरकार

Poll of Exit Polls Results 2022, Uttar Pradesh (UP), Punjab, Uttarakhand Election Exit Poll 2022: उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर हुए चुनाव के नतीजे 10 तारीख को आएंगे। उससे पहले हम आपको पोल ऑफ पोल्स के नतीजे बताने जा रहे हैं। यहां जानिए कहां किसकी सरकार बनेगी।

Poll of Exit Polls Results 2022
Poll of Exit Polls Results 2022 

Poll of Exit Polls Results 2022, Uttar Pradesh (UP), Punjab, Uttarakhand Election Exit Poll 2022: पांच राज्य उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में हुए चुनाव के बाद एग्जिट पोल आ गए हैं। इसके हिसाब से इन राज्यों में विभिन्न पार्टियों की सरकार बन रही है। हालांकि एग्जिट पोल को नतीजे नहीं कह सकते हैं। यह सिर्फ अनुमान है। असली नतीजे 10 मार्च को आपके सामने होंगे। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं सभी एग्जिट पोल को मिलकर किसकी सरकार बनने जा रही है। यानी जानिए पोल ऑफ पोल्स में कहां किसकी सरकार बन रही है।

उत्तर प्रदेश में इस बार मुख्य सियासी लड़ाई बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच थी। उत्तराखंड में बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हैं। यहां आम आदमी पार्टी ने मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश की है। पंजाब में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, शिअद-बसपा गठबंधन, भाजपा-लोक कांग्रेस पार्टी गठबंधन के बीच सियासी मुकाबला है। गोवा में कांग्रेस, भाजपा, टीएमसी, आप, शिवसेना-राकांपा गठबंधन मैदान में हैं। मणिपुर में सियासी लड़ाई भाजपा और कांग्रेस के बीच है।

टाइम्स नाउ वीटो एग्जिट पोल ने उत्तर प्रदेश में 225 सीटों के साथ बीजेपी की जीत की भविष्यवाणी की है। यह पिछली बार की तुलना में करीब 100 कम है। बसपा और कांग्रेस को क्रमश: 14 और 9 सीटें मिलने का अनुमान है। जनकी बात- बीजेपी- 241, सपा- 150, कांग्रेस- 2 और बीएसपी को 6 सीटें मिलती नजर आ है। उत्तर प्रदेश में पोल ऑफ पोल्स के नतीजे इस प्रकार है:-

पंजाब चुनाव के लिए टाइम्स नाउ नवभारत ने VETO के एग्जिट पोल में 117 सीटों में से आम आदमी पार्टी को 70 सीटें मिल रही हैं जबकि कांग्रेस को सिर्फ 22 सीटें मिल रही है। पंजाब में पोल ऑफ पोल्स इस प्रकार है:-

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव पर टाइम्स नाउ नवभारत VETO के एक्जिट पोल में भाजपा की सत्ता में वापसी होती दिख रही है। हालांकि कांग्रेस उसे कड़ी टक्कर दे रही है। उत्तराखंड पोल ऑफ पोल्स में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना है। कांग्रेस को 34, 33 सीटों पर जीत का अनुमान है।

गोवा में कांग्रेस को 17 सीटें मिलने का अनुमान, बीजेपी को 16 और आप को सिर्फ 2 पोल ऑफ पोल ने गोवा में त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी की है। अनुमानों के अनुसार, कांग्रेस पार्टी को 17 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि सत्तारूढ़ भाजपा को 16 सीटों के साथ समझौता करना होगा, और आम आदमी पार्टी (आप) को सिर्फ 2 सीटें जीतने का अनुमान है। पांच सीटें अन्य के पास जाने की संभावना है। गोवा पोल ऑफ पोल्स इस प्रकार है:-  

एक्जिट पोल में कहा गया है कि सत्तारूढ़ बीजेपी के 60 में से 32-38 सीटों पर जीत के साथ मणिपुर में सत्ता बरकरार रखने की संभावना है। कांग्रेस को 12-17 सीटें जीतकर दूसरे नंबर पर आने का अनुमान है। सर्वे में कहा गया है कि नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) को 3-5 और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) को 2-5 सीटें मिलने का अनुमान है।

कई एग्जिट पोल्स में उत्तर प्रदेश में बीजेपी और पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान लगाया है, जबकि उत्तराखंड में मिलीजुली स्थिति बताई जा रही है। सीएनएन न्यूज 18, रिपब्लिक टीवी और न्यूज एक्स चैनलों के एग्जिट पोल के अनुसार उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को 211-277 सीटें मिलने और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन को 119 से 160 सीटें मिलने का अनुमान है।

UP Exit Polls 2022: एक एग्जिट पोल में 300 के पार BJP गठबंधन, इस बार भी होगा उलटफेर!

इनमें से ज्यादातर एग्जिट पोल में पंजाब में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आप की जीत का अनुमान लगाया है। इंडिया टुडे के एक्जिट पोल में 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में आप को 76-90 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान लगाया गया है। टीवी9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रेट के एग्जिट पोल में हालांकि, पंजाब में आप के लिए 56-61 सीटों का अनुमान जताया गया है। अधिकतर एग्जिट पोल में सत्तारूढ़ कांग्रेस को पंजाब में दूसरा स्थान मिलने का अनुमान जताया गया है।

Uttarakhand Election Exit Poll 2022: उत्तराखंड में भाजपा सरकार ! एग्जिट  पोल में BJP को 37 और कांग्रेस को 31 सीट

उत्तराखंड में कांग्रेस और बीजेपी दोनों के लिए अलग-अलग एग्जिट पोल में विधान सभा चुनाव में जीत का अनुमान व्यक्त किया गया है। कुछ एग्जिट पोल में गोवा में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना जतायी गई है, जबकि मणिपुर में बीजेपी को प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

Manipur Election Exit Poll 2022: बीजेपी के सत्‍ता में बने रहने का रूझान, 32-38 सीटों पर मिल सकती है जीत

बीजेपी शीर्ष नेताओं ने विश्वास जताया किया कि 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन शानदार होगा और उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर के साथ ही गोवा में वह फिर से अपनी सरकार बनाएगी जबकि पंजाब में अपनी स्थिति मजबूत करेगी। पार्टी नेताओं ने यह भी दावा किया कि और उसे चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का लाभ मिला है।

अगली खबर