गोवा में क्या TMC के लिए कमाल कर पाएंगे लुईजिन्हो फलेरियो, अनुभवी नेता पर ममता ने लगाया है दांव

Luizinho Faleiro : टीएमसी में शामिल होने से पहले फलेरिया कांग्रेस में थे। कांग्रेस में रहते हुए इन्होंने कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं दीं। फलेरियो नवेलिम विधानसभा सीट से सात बार विधायक रहे हैं। 

 Profile of Luizinho Faleiro TMC's face in Goa assembly elections 2022
गोवा में टीएमसी का चेहरा बने हैं पूर्व सीएम लुईजिन्हो फलेरियो।  |  तस्वीर साभार: PTI

Goa Assembly Elections 2022 :  गत मई में पश्चिम बंगाल में चुनाव में भारी जीत के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने अपना पैर अन्य राज्यों में पसारना शुरू किया। पूर्वोत्तर राज्यों के साथ-साथ उसे गोवा में अपने विस्तार की संभावनाएं दिखीं। यहां उसे एक अनुभवी चेहरा भी मिल गया। वह चेहरा गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सात बार विधायक रहे लुईजिन्हो फलेरियो का था। फलेरियो इस समय टीएमसी से राज्यसभा के सदस्य हैं। गोवा में टीएमसी के विस्तार का पूरा दामोरदार फलेरियो के कंधे पर है। इस छोटे राज्य में टीएमसी फलेरियो के राजनीतिक अनुभव एवं समझ का लाभ उठाना चाहती है। 

गोवा में इस बार आम आदमी पार्टी भी चुनाव लड़ रही है। परंपरागत रूप से यहां क्षेत्रीय दलों के साथ भाजपा और कांग्रेस गठबंधन की सरकारें बनती रही हैं लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी और टीएमसी की एंट्री से चुनावी मुकाबला दिलचस्प बन गया है। 40 सदस्यीय विधानसभा चुनावी जीत के लिए मुकाबला कांटे का हो सकता है। 

गोवा: कांग्रेस दिला रही उम्मीदवारों को वफादारी की कसम, घुमा रही मंदिर-मस्जिद-चर्च

टीएमसी में शामिल होने से पहले फलेरिया कांग्रेस में थे। कांग्रेस में रहते हुए इन्होंने कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं दीं। फलेरियो नवेलिम विधानसभा सीट से सात बार विधायक रहे हैं। 

कांग्रेस में वह महासचिव एवं पूर्वोत्तर के राज्यों के प्रभारी रहे। फलेरियो गोवा के दो बार सीएम रह चुके हैं। माना जाता है कि इन्हीं की सूझबूझ एवं रणनीति से कांग्रेस को मिजोरम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश एवं मणिपुर में कांग्रेस को सरकार बनाने का मौका मिला। साल 2013 में वह कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन बने।

Goa BJP Candidates List 2022: गोवा बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, सभी सीटों पर कैंडिडेट्स तय

यहां कांग्रेस को चुनाव जीताने में फलेरियो की अहम भूमिका रही। गत 27 सितंबर 2021 को फलेरियो ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया। इसके दो दिन बाद यानि 29 सितंबर को वह टीएमसी में शामिल हो गए। फलेरियो की पत्नी का नाम रचेल फलेरियो है। इनके दो बेटे लेनिन, रबींद्र एवं बेटी रानिया है।   

अगली खबर