Punjab elections: 117 सीटों पर मतदान के लिए तैयारियां पूरी, CM चन्‍नी सहित कई नेता खुद को नहीं डाल पाएंगे वोट

इलेक्शन
रंजीता झा
रंजीता झा | SPECIAL CORRESPONDENT
Updated Feb 19, 2022 | 22:08 IST

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए मतदान की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस बीच कई ऐसे नेता हैं, जो उस चुनाव क्षेत्र में अपने लिए वोट नहीं डाल पाएंगे, जहां से वे चुनाव लड़ रहे हैं।

पंजाब: CM चन्‍नी सहित कई नेता खुद को नहीं डाल पाएंगे वोट
पंजाब: CM चन्‍नी सहित कई नेता खुद को नहीं डाल पाएंगे वोट  |  तस्वीर साभार: ANI

चंडीगढ़ : पंजाब में 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार सुबह से मतदान होगा। पंजाब में ऐसे कई उम्मीदवार हैं जो खुद को वोट नहीं डाल सकते, क्योंकि जहां से वह चुनाव लड़ते हैं, वहां उनका वोट ही नहीं है। सुखबीर सिंह बादल का वोट लांबी में है, लेकिन वो जलालाबाद से चुनाव लड़ते है। चरणजीत सिंह चन्नी इस बार दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं- भदौर एवं चमकौर साहिब, लेकिन उनका वोट खरड़ में है।

भगवंतमान धुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन उनका वोट मोहाली में है। इस लिस्ट में और कई नेता हैं। स्पीकर राणा केपी, मनप्रीत सिंह बादल, ओपी सोनी, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा भी हैं। राणा केपी का चुनाव हल्का श्री आनंदपुर साहिब है, लेकिन उनका वोट रोपड़ में है। ओपी सोनी का चुनाव हल्का अमृतसर सेंट्रल है, जबकि वोट अमृतसर पश्चमी में है।

पंजाब में कल डाले जाएंगे वोट, यहां जानें प्रमुख विधानसभा सीटों के बारे में, कई बड़े चेहरों की साख दांव पर

लिस्‍ट में शामिल हैं कई नेता

मनप्रीत बादल का चुनाव हल्का बठिंडा शहरी है, जबकि उनका वोट लांबी विधानसभा के बादल गांव में डलता है। इसी तरह से अमरिदर सिंह राजा वड़िंग का विधानसभा सीट गिद्दड़बाहा है, जबकि उनका वोट श्री मुक्तसर साहिब में है। इसी तरह तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा का चुनाव हल्का फतेहगढ़ चूड़ियां है, जबकि उनका वोट कादियां में है। इतना ही नहीं, नवजोत सिंह सिधू का चूनाव हल्का अमृतसर पूर्वी है, जबकि उनकी वोट अमृतसर पश्चम में है।

पंजाब में इस बार 4 सीएम उम्मीदवार, क्या इस बार भी मालवा देगा 'सरदार'

बिक्रम मजीठिया भी अमृतसर पूर्वी से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि उनका वोट मजीठा में है। काका रणदीप सिंह नाभा का चुनाव हल्का भी अमलोह है, जबकि उनका वोट नाभा में है। गुरकीरत सिंह कोटली का विधानसभा सीट खन्ना है, जबकि उनकी वोट पायल में है। संगत सिंह गिलजिया उड़मुड़ टांडा से चुनाव लड़ रहे हैं और उनका वोट दसूहा में है। इसी तरह से सुखबिंदर सिंह सुख सरकारिया का चुनाव हल्का राजासांसी है, जबकि उनका वोट अटारी में है।

अगली खबर