Punjab BJP Candidates List 2022: पंजाब में कौन कहां से होंगे बीजेपी के उम्‍मीदवार? यहां देख‍िये संभावित लिस्‍ट

BJP Candidate List for Punjab Election 2022 (पंजाब बीजेपी उम्मीदवारों की सूची 2022): पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्‍व वाली लोक कांग्रेस पार्टी और अन्‍य क्षेत्रीय दलों से हाथ मिलाया है। बीजेपी के 60 से 62 सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है। यहां देखें बीजेपी उम्‍मीदवारों की संभावित लिस्‍ट :

Possible BJP Candidates list for Punjab Assembly Election
पंजाब में कौन कहां से होंगे बीजेपी के उम्‍मीदवार? यहां देख‍िये संभावित लिस्‍ट  |  तस्वीर साभार: BCCL

BJP Candidate List for Punjab Election 2022: पंजाब में विधानसभा की 117 सीटों के लिए 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे, जिसके लिए बीजेपी ने पूर्व मुख्‍यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली लोक कांग्रेस पार्टी और अन्‍य क्षेत्रीय दलों के साथ हाथ मिलाया है। बताया जा रहा है कि सीटों के बंटवारे को लेकर बीजेपी और कैप्‍टन अमरिंदर के बीच पेंच सुलझ गया है और पार्टी अब जल्‍द ही विभिन्‍न विधानसभा क्षेत्रों से अपने प्रत्‍याश‍ियों की सूची जारी कर सकती है।

सूत्रों के बीच बीजेपी और कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के बीच जो सहमति बनी है, उसके मुकताबिक, पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से बीजेपी 60-62 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है, जबकि कैप्टन अमरिंदर सिंह की लोक कांग्रेस पार्टी के खाते में 38 से 40 सीटें जा सकती हैं। गठबंधन में शामिल शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) को 10 से 12 सीटें और लोक इंसाफ पार्टी को 2 से 5 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है।

पंजाब में बीजेपी के कुछ संभावित उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट:

                  विधानसभा क्षेत्र                संभावित उम्‍मीदवार
मोगा     हरजोत कमल
सुजानपुर      दिनेश
अबोहर    अरुण नारंग
जालंधर      मनोरंजन कालिया
पठानकोट अश्वनी शर्मा
फाजिल्का सुरजीत ज्ञानी
फिरोजपुर राना गुरमीत सोढ़ी
होशियारपुर तीक्ष्ण सूद
दसुया रघुनाथ राना
खन्ना गुरप्रीत भाटी
जालंधर वेस्ट महेंद्र भगत
फतेहगढ़ साहिब दीदार सिंह भट्टी
लुधियाना सेंट्रल गुरदेव शर्मा

Punjab Elections 2022: पंजाब चुनाव में सीट बंटवारे पर BJP-कैप्टन के बीच बनी सहमति, फॉर्मूला तय 

यहां गौर हो कि पंजाब में अब 20 फरवरी को एक ही चरण में सभी 117 सीटों के लिए मतदान होगा। इससे पहले चुनाव आयोग ने यहां 14 फरवरी को मतदान की घोषणा की थी, लेकिन मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी के बाद बीजेपी की ओर से भी चुनाव आयोग को पत्र लिखकर गुरु रविदास जयंती का हवाला देकर मतदान को कम से कम छह दिनों के लिए टालने की अपील की गई थी।

पंजाब में 14 नहीं 20 फरवरी को होगा मतदान, चुनाव आयोग ने मानी चरणजीत सिंह चन्नी की मांग

उन्‍होंने कहा था कि गुरु रविदास जी की जयंती 16 फरवरी, 2022 को है और इस मौके पर बड़ी संख्‍या में यहां के लोग उत्तर प्रदेश के वाराणसी की यात्रा करते हैं। इस बार 10 से 16 फरवरी के बीच लगभग 20 लाख श्रद्धालुओं के वाराणसी जाने का कार्यक्रम है। ऐसे में अगर 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाते हैं तो बड़ी संख्‍या में लोग मतदान से वंचित रह सकते हैं। इसके बाद चुनाव आयोग ने यहां मतदान की तारीख में बदलाव की घोषणा की थी।

अगली खबर