Punjab Election: पंजाब लोक कांग्रेस को मिला चुनाव चिह्न, 'हॉकी स्टिक और गेंद', कैप्टन बोले- बस अब गोल करना बाकी

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा हाल में गठित नये राजनीतिक दल पंजाब लोक कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि उसे पंजाब विधानसभा चुनाव में उतरने के लिए 'हॉकी स्टिक के साथ बॉल' का चुनाव चिन्ह मिला है।

Punjab Election Hockey stick and ball Amarinder Singh's Punjab Lok Congress gets party symbol
'हॉकी स्टिक और गेंद' मिलने पर बोले कैप्टन- अब गोल करना बाकी 
मुख्य बातें
  • पंजाब लोक कांग्रेस को 'हॉकी स्टिक के साथ बॉल' का चिन्ह मिला
  • कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- हॉकी स्टिक के साथ बॉल- मिला है। बस अब गोल करना बाकी
  • कैप्टन की पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के साथ गठबंधन किया है

चंडीगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के नए राजनीतिक संगठन पंजाब लोक कांग्रेस ने सोमवार को बताया कि उसे 14 फरवरी को होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के चुनाव चिन्ह के रूप में 'बॉल के साथ हॉकी स्टिक' मिली है। पंजाब लोक कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, 'सूचित करते हुए प्रसन्नता है कि पंजाब लोक कांग्रेस को उसका पार्टी चिन्ह- हॉकी स्टिक के साथ बॉल- मिला है। बस अब गोल करना बाकी।'

अमरिंदर सिंह ने कही ये बात

पंजाब लोक कांग्रेस ने राज्य विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए भाजपा के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन किया है। अमरिंदर सिंह, जिन्हें पिछले साल पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के साथ एक अनबन और सत्ता संघर्ष के बाद इस्तीफा देने के लिए कहा गया था। इसके बाद कैप्टन ने कांग्रेस छोड़ दी थी और फिर अपना खुद का राजनीतिक संगठन 'पंजाब लोक कांग्रेस' बनाया था। पंजाब में 14 फरवरी को वोटिंग होगी और 10 मार्च को मतगणना होगी।

Assembly Election 2022 Opinion Poll LIVE: UP, Punjab, Uttarakhand, Goa

कोविड संक्रमित हुए मुख्य चुनाव अधिकारी

आपको बता दें कि पंजाब चुनाव के बीच पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) एस. करुणा राजू रविवार को कोरोना संक्रमित पाए गये है। पंजाब सीईओ कार्यालय की ओर से किये गए एक ट्वीट के अनुसार, ‘सीईओ पंजाब डॉ एस करुणा राजू (आईएएस) कोविड जांच में संक्रमित पाए गये हैं। वह कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार सभी सावधानी बरतते हुए घर पर पृथकवास में हैं। जो लोग पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए हों, कृपया जांच कराएं और अपना ध्यान रखें।’

Punjab Election 2022 Opinion Poll: ऐसा है पंजाब के लोगों का मूड, किसकी बन सकती है सरकार? कैसी होगी कैप्टन की भूमिका?
 

अगली खबर