Punjab Election Result 2022: जानिए कैसा है अमरिंदर सिंह, चन्नी, सिद्धू, मालविका सूद और प्रकाश सिंह बादल का हाल

Patiala, Lambi, Moga, Chamkaur Sahib, Bhadaur Election Result 2022: आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत की आहट के बीच पंजाब के दिग्गज नेताओं की राजनीति की लुटिया डूबती दिख रही है। जानिए कैसा है नवजोत सिंह सि्द्धू, अमरिंदर सिंह, प्रकाश सिंह बादल, चरणजीत सिंह चन्नी और सोनू सूद की बहन का हाल?

Navjot-Siddhu-Channi
नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी 
मुख्य बातें
  • चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों पर चल रहे हैं पीछे
  • प्रकाश सिंह बादल भी चल रहे हैं दूसरे पायदान पर
  • सोनू सूद की बहन भी मोगा सीट पर लगातार चल रही हैं पीछे

Patiala, Lambi, Moga, Chamkaur Sahib, Bhadaur Punjab Election Result 2022:पंजाब की राजनीति में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। भारतीय राजनीति में अपना दायरा बढ़ाते हुए आम आदमी पार्टी पंजाब की सत्ता पर कब्जा करती दिख रही है। 117 सीटों वाली पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी झाड़ू फिराकर नया इतिहास रचती दिख रही है। पंजाब की राजनीति के कई बड़े दिग्गजों की सीट जाती दिख रही है। आईए ऐसे ही कुछ बड़े चेहरों पर नजर डालते हैं।

कैप्टन अमरिंदर सिंह( पटियाला):
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के लिए कांग्रेस का हाथ और साथ छोड़ना भारी पड़ता दिख रहा है। नई पार्टी बनाकर भाजपा के साथ गठबंधन करने के बावजूद अमरिंदर सिंह के लिए वापस विधानसभा पहुंचना मुश्किल दिख रहा है। अमरिंदर सिंह अपनी पारंपरिक पटियाला सीट से चुनावी मैदान में हैं। अमरिंदर सिंह ने पंजाब लोग कांग्रेस पार्टी(Punjab Lok Congress Party) का गठन किया था और वो आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अजीत पाल सिंह कोहली(Ajit Pal Singh Kohli) से पीछे चल रहे हैं। 

प्रकाश सिंह बादल( लांबी) 
पंजाब के एक और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का जादू लांबी सीट पर नहीं चला। अपनी पारंपरिक सीट पर प्रकाश सिंह बादल आम आदमी पार्टी के गुरमीत सिंग खुदियान से पीछे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी उम्मीदवार ने शुरुआती बढ़त हासिल करने के बाद अपनी बढ़त को बरकरार रखा है। खबर लिखे जाने तक गुरमीत सिंह 14678 वोट के साथ प्रकाश सिंह बादल(10293) आगे चल रहे हैं।

नवजोत सिंह सिदूधू( अमृतसर पूर्व)
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू( Navjot Singh Sidhu) अमृतसर पूर्व( Amritsar East) सीट पर दूसरे और तीसरे पायदान पर अटके हुए हैं। आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार जीवनजोत कौर इस सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरे पायदान पर भी उन्हें शिरोमणी अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया चुनौती दे रहे हैं। खबर लिखे जाने तक जीवनजोत कौन(9026), नवजोत सिंह सिद्धू(7521) और विक्रम मजीठिया( 6832) आगे चले रही हैं। 

मालविका सूद( मोगा)
अभिनेता सोनू सूद( Sonu Sood) की बहन मालविका सूद( Malvika Sood) मोगा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान पर उतरी थीं। इस सीट पर डॉक्टर अमनदीप कौर अरोरा आगे चल रही हैं। वहीं मालविका को शिरोमणी अकाली दल के उम्मीदवार बरजिंदर सिंग माखन बरार भी चुनौती दे रहे हैं। 

चरणजीत सिंह चन्नी (चमकोर साहिब और भदौर) 
कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस छोड़ने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी( Charanjeet Singh Channi) के हाथों में राज्य की कमान चुनाव से ठीक पहले आई थी। वो दो सीटों पर चुनावी मैदान में उतरे हैं। चमकोर साहिब उनकी पारंपरिक सीट है जहां से वो साल 2007 से लगातार विजयी हो रहे हैं। 
चमकोर साहिब सीट पर चरणजीत सिंह चन्नी को आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चुनौती दे रहे हैं और उन्हें कांटे की टक्कर दे कहे हैं। खबर लिखे जाने तक वो चन्नी को 19, 507 और आप के चरणजीत सिंह को 20, 945 वोट मिले हैं। 
वहीं भदौर(Bhadaur) सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार लाभ सिंह उगोके चन्नी से आगे चल रहे हैं। खबर लिखे जाने तक भदौर में 5460 और लाभ सिंह को 8921 वोट मिले हैं। 

अगली खबर