चुनावी जनसभा में राजनाथ सिंह के निशाने पर रहे राहुल गांधी, बोले- मैंने रक्षा मंत्री होने के बावजूद मैंने जवाब नहीं दिया क्योंकि...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के गोंडा के कर्नलगंज में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कई उदाहरणों के माध्यम से कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्रियों पर आक्रमण किया।

rajnath singh
राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री 
मुख्य बातें
  • विकास की पहली ज़रूरत क़ानून व्यवस्था का चुस्त-दुरुस्त होना है जिसकी सराहना हर जगह हो रही है: राजनाथ सिंह
  • उत्तर प्रदेश में विकास 84 में से 83 योगासन कर रहा है। हमने एक आसन विपक्ष के लिए छोड़ दिया है उस योगासन का नाम है शीर्षासन: राजनाथ सिंह
  • ऐसी परिस्थितियां बनी कि राम मंदिर बन रहा है: रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के कर्नलगंज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पोल विश्लेषकों और सर्वेक्षण एजेंसियों ने कहा है कि पहले दो चरणों में बीजेपी को कमोबेश उतनी ही सीटें मिल रही हैं जितनी पिछले विधानसभा चुनाव में जीती थी। बीजेपी सरकार यूपी में दोबारा सत्ता में आई तो हर साल होली और दिवाली के मौके पर मुफ्त एलपीजी गैस सिलेंडर देगी।  उन्होंने कहा कि भारत अब कमजोर देश नहीं रहा। मजबूत देश के रूप में उभरा है। इससे पहले जब भारत वैश्विक मंचों पर कुछ कहता था तो दुनिया नहीं सुनती थी। आज जब भारत बोलता है तो दुनिया ध्यान से सुनती है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को संसद में यह कहते हुए देखकर दुख होता है कि (गलवान) संघर्ष में बड़ी संख्या में भारतीय सैनिक और केवल 3-4 चीनी सैनिक मारे गए। रक्षा मंत्री होने के बावजूद मैंने जवाब नहीं दिया क्योंकि पीएम ने कहा कि लोगों को बोलने दो। लेकिन हम हकीकत जानते हैं। संसद में राहुल गांधी के इस बयान के तुरंत बाद ऑस्ट्रेलिया के एक खोजी पत्रकार ने बताया कि गलवान झड़प में 38-50 चीनी सैनिक मारे गए थे। 

राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने (राहुल गांधी) कहा कि नरेंद्र मोदी के भारत के प्रधानमंत्री बनने के बाद चीन और पाकिस्तान दोस्त बन गए। उन्होंने प्राचीन भारत के इतिहास का अध्ययन नहीं किया है, उन्हें कम से कम आधुनिक भारत के इतिहास का अध्ययन करना चाहिए। जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री थे जब पाकिस्तान ने शक्सगाम घाटी के अवैध कब्जे वाले क्षेत्र को चीन को सौंप दिया था। जब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं तब पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में काराकोरम राजमार्ग बनाया गया था। CPEC पर निर्माण शुरू होने पर मोदी जी नहीं, मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे। मैं सारी विरोधी पार्टियों से कहुंगा कि देश के मान, सम्मान, और स्वाभिमान के प्रश्न पर राजनीति नहीं करनी चाहिए बल्कि इस पर सारे दलों को अपने आपसी मतभेद भुलाकर एक जुट होकर इसका सामना करना चाहिए।

EXCLUSIVE: चुनाव-पाकिस्तान-चीन; राजनाथ सिंह से हुआ हर सवाल, देखें पूरा इंटरव्यू

राहुल को राजनाथ का करारा जवाब, बोले- उनको नहीं पता, शक्सगाम घाटी चीन को जब दी थी, तब तब नेहरू थे PM

अगली खबर