UP 3rd Phase Voting key Constituency : तीसरे चरण में यूपी के 16 जिलों की 59 सीटों पर संग्राम

UP 3rd Phase Voting key Constituency and Candidates List: राज्य में तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को 59 सीटों पर होगा। इस तीसरे चरण में 16 जिलों में वोट डाले जाएंगे।

up 3rd phase voting key constituency candidates list assembly polls 2022 improtant updates
यूपी में 20 फरवरी को तीसरे चरण का मतदान।  |  तस्वीर साभार: PTI

UP 3rd Phase Voting key Constituencies : उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 403 सीटों के लिए सात चरणों में मतदान हो रहा है। राज्य में दो चरण का मतदान हो चुका है। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को हुआ। इस दिन पश्चिमी यूपी की 11 जिलों की 58 सीटों पर वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के मुताबिक पहले चरण में 60.17 फीसदी वोटिंग हुई। राज्य में दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को हुआ। इस चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर करीब 61 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य में तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को 59 सीटों पर होगा। इस चरण में 16 जिलों-हाथरस, फिरोजाबाद, कासगंज, एटा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरिया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा जिलों में मतदान होगा। इस चरण में कई हाई-प्रोफाइल सीटें हैं। मैनपुरी जिले की करहल सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनावी मैदान में हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला भाजपा के एसपी सिंह बघेल से है। आइए एक नजर डालते हैं तीसरे चरण की विधानसभा सीटों पर-

20 फरवरी को 16 जिलों की 59 सीटों पर वोटिंग

सीट जिला
हाथरस हाथरस
सादाबाद हाथरस
सिकंदरा राव हाथरस
टुंडला फिरोजाबाद
जसराणा फिरोजाबाद
फिरोजाबाद फिरोजाबाद
शिकोहाबाद फिरोजाबाद
सिरसागंज फिरोजाबाद
कासगंज कासगंज
अमनपुर कासगंज
पटियाली कासगंज
अलीगंज एटा
एटा एटा
मरहरा  एटा
जलेसर एटा
मैनपुरी मैनपुरी
भोगांव मैनपुरी
किशनी मैनपुरी
करहल मैनपुरी
कईमगंज फर्रुखाबाद
अमृतपुर फर्रुखाबाद
फर्रखाबाद फर्रुखाबाद
भोजपुर फर्रुखाबाद
छिबरामऊ कन्नौज
तिरवा कन्नौज
कन्नौज कन्नौज
जसवंतनगर इटावा
इटावा इटावा
भरथना इटावा
बिधुना औरैया
डिबियापुर औरैया
औरैया औरैया
रसूलाबाद कानपुर देहात
अकबरपुर रनिया कानपुर देहात
सिकंदरा कानपुर देहात
भोगनीपुर कानपुर देहात
बिल्हौर कानपुर नगर
बिठूर कानपुर नगर
कल्याणपुर कानपुर नगर
गोविंदनगर कानपुर नगर
सिसामऊ कानपुर नगर
आर्य नगर कानपुर नगर
किदवई नगर कानपुर नगर
कानपुर कैंट कानपुर नगर
महाराजपुर कानपुर नगर
घाटमपुर कानपुर नगर
माधौगढ़ जालौन
कालपी जालौन
ऊरई जालौन
बबीना झांसी
झांसी नगर झांसी
मउरानीपुर झांसी
गरौठा झांसी
ललितपुर ललितपुर
महरौनी ललितपुर
हमीरपुर हमीरपुर
रथ हमीरपुर
महोबा महोबा
चरखारी महोबा
अगली खबर