UP Election: यूपी की छठे चरण की ये हैं 5 हॉट सीटें, योगी आदित्यनाथ से लेकर इनकी किस्मत का होगा फैसला

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में छठे चरण की 57 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। पूर्वांचल के 10 जिलों में होने वाले चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, स्वामी प्रसाद मौर्य से लेकर कई दिग्गज मैदान में हैं।

UP Assembly Election 2022 sixth Phase Voting
पूर्वांचल में पहुंची वोट की लड़ाई 
मुख्य बातें
  • गोरखपुर, अंबेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, महाराजगंज,कुशीनगर, देवरिया और बलिया जिलों में वोटिंग है।
  • अखिलेश यादव ब्राह्मण और ओबीसी कार्ड के जरिए योगी के गढ़ में चुनौती दे रहे हैं।
  • इस चरण में कई दल-बदलुओं की किस्मत का भी फैसला होगा।

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। और छठें चरण की 57 सीटों उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। इस चरण में 10 जिलों में वोटिंग होनी है। इसके तहत गोरखपुर, अंबेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, महाराजगंज,कुशीनगर, देवरिया और बलिया जिलों में वोटिंग है। पिछली बार भाजपा को 57 में से 46 सीटों पर जीत मिली थी। इस बार अखिलेश यादव ब्राह्मण और ओबीसी कार्ड के जरिए योगी के गढ़ में चुनौती दे रहे हैं। इस चरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी किस्मत का भी फैसला होगा । जो गोरखपुर सदर विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं। इसके अलावा भी कई ऐसे नेता हैं, जिनकी हार-जीत पर नजर रहेगी। आइए जानते हैं इस चरण की 5 हॉट सीटों के बारे में....

गोरखपुर सदर

गोरखुपर सदर उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीट है। क्योंकि यहां से भाजपा की तरफ से खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव लड़ रहे हैं।  योगी के खिलाफ आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद भी मैदान में है। समाजवादी पार्टी ने शुभावती शुक्ला और बहुजन समाज पार्टी ने ख्वाजा शमसुद्दीन मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस ने  डॉ. चेतना पांडेय को उम्मीदवार बनाया है। 

फाजिल नगर 

योगी सरकार में कद्दावर मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य इस बार सपा के टिकट पर फाजिल नगर से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ भाजपा ने सुरेंद्र कुशवाहा, बसपा ने ईलियास और कांग्रेस ने सुनील मनोज सिंह को मैदान में उतारा है। पिछली बार यह सीट भाजपा के खाते में गई थी।

तमकुही राज 

कुशीनगर की तमकुही राज सीट से  कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू चुनावी मैदान में हैं।  उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने असीम कुमार, सपा ने उदय नारायण और बसपा ने संजय को मैदान में उतारा है। पिछली बार इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर अजय कुमार लल्लू ने जीत दर्ज की थी।

पथरदेवा

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री सूर्य प्रताप शाही देवरिया की पथरदेवा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ समाजवादी पार्टी ने ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, बसपा ने परवेज आलम और कांग्रेस ने अंबर जहां को टिकट दिया है। पिछली बार भी सूर्य प्रताप शाही ने इस सीट जीत दर्ज की थी। 

लालजी वर्मा

अंबेडकरनगर की कटेहरी सीट पर भी सबकी नजर है। यहां से बसपा छोड़ सपा में शामिल हुए लालजी वर्मा चुनावी मैदान में हैं। लालजी वर्मा के खिलाफ बसपा के प्रतीक पांडेय और निषाद पार्टी के अवधेश कुमार मैदान में हैं। निषाद पार्टी भाजपा के गठबंधन में शामिल है। जबकि कांग्रेस ने निशात फातिमा को उम्मीदवार बनाया है। पिछली बार इस सीट से बसपा ने जीत दर्ज हासिल की थी।

यूपी में अब सबसे बड़ी लड़इया, योगी के गढ़ में अखिलेश का यह दांव कितना भारी


 

अगली खबर