UP AAP Candidate New List: यूपी चुनाव को लेकर AAP ने उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की, जानिए कौन हैं प्रत्याशी?

इलेक्शन
रवि वैश्य
Updated Feb 08, 2022 | 19:22 IST

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 12 और प्रत्याशियों की सूची जारी की है,इस सूची में दो महिलाओं को दिया टिकट दिया है, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Aam Aadmi Party candidate new list in UP Chunav 2022
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 12 और प्रत्याशियों की सूची जारी की है 

AAP Candidate New List For UP Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश  विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी दसवीं लिस्ट जारी कर दी है इस सूची में में आप ने 12 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम डिक्लेयर किए हैं।

इस तरह दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव के लिये अबतक कुल 365 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।

आप सांसद और यूपी के प्रभारी संजय सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर ये पूरी लिस्ट शेयर की है आप ने आठ जिलों की 12 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है।

देखिए किसे कहां से मिला है AAP का टिकट (List of AAP Candidate in UP Elections 2022)- 

क्रम संख्या     विधानसभा का नाम      उम्मीदवार का नाम
1 अंबेडकर नगर  राम बरन प्रजापति
2 बस्ती रमेश सिंह
3 देवरिया (बरहज) अनिल सिंह चौहान
4 देवरिया (भाटपारनी) अनिल कुमार पांडे
5 कुशीनगर  अतुल  कुमार पांडे
6 कुशीनगर (तमकुहीराज) संजय राय
7 महाराजगंज डॉ.राजन कुमार यादव
8 संतकबीरनगर  जी के सागर 
9 सिद्धार्थनगर (इटवा) करम हुसैन
10 सिद्धार्थनगर (कपिलवस्तु) महेश कुमार राव
11 सुल्तानपुर (इसौली) फिरदौस बानो
12 सुल्तानपुर (लंभुआ) पूनम कोरी

आम आदमी पार्टी की ओर से बताया गया कि 12 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए पार्टी अबतक 365 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है। राज्यसभा सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह ने उम्मीदवारों की दसवीं लिस्ट जारी करते हुए सभी प्रत्याशियों को बधाई दी साथ ही उन्होंने प्रत्याशियों से अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्रों में पूरी ताकत से जुट जाने को कहा है।

अगली खबर