2019 के बाद मुलायम सिंह यादव- अखिलेश यादव मंच पर होंगे एक साथ, करहल में चुनावी रैली

इलेक्शन
कुंदन सिंह
कुंदन सिंह | Special Correspondent
Updated Feb 17, 2022 | 14:22 IST

मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है। गोरखपुर सदर की तरह यह सीट भी सबकी निगाहों में है। यहां से अखिलेश यादव चुनावी मैदान में हैं और उनके खिलाफ केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ताल ठोंक रहे हैं।

assembly elections 2022, UP Assembly elections 2022, akhilesh yadav, Mulayam Singh Yadav,karhal vidhansabha
2019 के बाद मुलायम सिंह यादव- अखिलेश यादव मंच पर होंगे एक साथ, करहल में चुनावी रैली (Photo Credit-SP Media Cell) 
मुख्य बातें
  • 20 फरवरी को 16 जिलों की 59 सीटों पर मतदान
  • सामान्य तौर पर इन विधानसभाओं पर सपा का रहा है प्रभाव
  • 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा को बहुत कामयाबी नहीं मिली थी

मैनपुरी में करहल सीट पर चुनावी घमासान में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को भी प्रचार में उतरना पड़ा है। वह आज अपने बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को जिताने की अपील करेंगे। मुलायम सिंह इन चुनावों में पहली बार घर से बाहर निकले हैं। करीब तीन वर्ष बाद मुलायम सिंह यादव किसी जनसभा में आज अखिलेश के साथ मंच साझा करते दिखाई देंगे। इस सीट पर अखिलेश यादव के सामने भाजपा से केंद्रीय कानून राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं।

चापरी तिराहे पर मुलायम सिंह का जनसभा
सपा सरंक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव कल शाम को ही लखनऊ से इटावा आ गए थे। आज दोपहर को करीब 2.20 बजे वह घिरोर मार्ग स्थित चापरी तिराहे पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। लखनऊ से आए सपा के कार्यक्रम में मुलायम सिंह यादव के कार्यक्रम का जिक्र नहीं है। दरअसल वह सड़क मार्ग से इटावा पहुंचे थे और उन्हाेंने बुधवार शाम को ही क्षेत्र के लोगों को यह संदेश भिजवा दिया था कि वह करहल आ रहे हैं और लोगों से मिलेंगे।

2019 के बाद पिता-पुत्र मंच पर होंगे एक साथ
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव आज मैदान में उतरेंगे। मैनपुरी की करहल सीट से बेटे अखिलेश यादव के वोट मांगेंगे। यहां तीसरे चरण में 20 फरवरी को चुनाव है।मुलायम सिंह यादव 17 फरवरी को मैनपुरी के कोसमा में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में शामिल होने की जानकारी मिलने के बाद से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान मुलायम सिंह यादव मैनपुरी लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने गए थे। उस दौरान उन्हें खुद के लिए वोट मांगा था। जनता ने वोट कर उन्हें अपना सांसद भी चुना था।विधानसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण में मुलायम चुनावी प्रचार से दूर रहे, लेकिन करहल विधानसभा से चुनाव लड़ रहे बेटे और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चुनाव प्रचार में हिस्सा ले रहे हैं। 

UP Chunav: वेद व्यास की एंट्री, हाथरस रेप केस-बिकरू कांड- इत्र कारोबारी का कितना असर,जानें यादवलैंड का सियासी गणित

अगली खबर